लाखों-करोड़ों फिर भी कर्ज में डूबे ये महापौर प्रत्याशी, जानिए कौन है ये
नामांकन की आखिरी तारीख निकल जाने के बाद सभी की उत्सुकता यह जानने की रहती है कि किस प्रत्याशी के पास कितनी धन-दौलत, चल-अचल संपत्ति है? चुनाव कोई भी हो उसमें जमकर खर्च होता है ।
जबलपुर, 18 जून: ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट, महंगी गाड़ी बंगला, लाखों-करोड़ों की आय, कई तोला सोना लेकिन उसके बाद भी कर्ज में डूबे । ये हाल है नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले कई महापौर प्रत्याशियों का । नाम-निर्देशन-पत्र के साथ दिए गए संपत्ति ब्यौरों को देखकर तो यही लगता है । यदि बात जबलपुर की करे तो कांग्रेस उम्मीदवार से दोगुनी से ज्यादा संपत्ति भाजपा उम्मीदवार की है । करोड़पति होने के साथ दोनों के पास कई तोला सोना है और लायसेंसी हथियार भी । नाम-निर्देशन-पत्र जमा करने के आखिरी दिन तक कुल 16 महापौर प्रत्याशियों ने फॉर्म जमा किए है।

संपत्ति ब्यौरे में एक से बढ़कर एक किस्से
नगरीय निकाय चुनाव के संग्राम में कूदे उम्मीदवारों ने नाम-निर्देशन-पत्र जमा कर दिए । मुख्य मुकाबला हर बार की तरह इस बार भी भाजपा-कांग्रेस के बीच ही है । नामांकन की आखिरी तारीख निकल जाने के बाद सभी की उत्सुकता यह जानने की रहती है कि किस प्रत्याशी के पास कितनी धन-दौलत, चल-अचल संपत्ति है? चुनाव कोई भी हो उसमें जमकर खर्च होता है । जीत का सेहरा किसी के भी सिर बंधे लेकिन देखने में पैसा पानी की तरह बहता नजर आता है । यदि बात जबलपुर की करें तो यहाँ से महापौर प्रत्याशियों में भाजपा के डॉ. जितेन्द्र जामदार और कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू दोनों करोड़पति हैं । बेहद रोचक होते जा रहे इस बार के चुनाव में जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, चुनावी कड़िया एक दूसरे से जुड़ती जा रही है। प्रत्याशियों द्वारा अधिकृत तौर पर दर्शाए गए संपत्ति ब्यौरे में भी एक से बढ़कर एक किस्से है ।

जामदार उम्र में 15 साल ज्यादा और दौलत में डबल
महापौर प्रत्याशी के तौर पर भाजपा की ओर से डॉ. जितेन्द्र जामदार चुनाव मैदान में है। नाम-निर्देशन-पत्र में अधिकृत तौर उनके द्वारा संपत्ति का जो ब्यौरा दर्शाया गया है उसके हिसाब से जामदार करोड़पति प्रत्याशी है । 65 वर्षीय डॉ. जामदार उम्र के हिसाब से कांग्रेस प्रत्याशी से 15 साल बढ़े है । शिक्षा के मामले में भी कांग्रेस उम्मीदवार अन्नू से ज्यादा पढ़े-लिखे है । इन्होने डॉक्टरेट की है । चल-अचल संपत्ति की बात करे तो पति-पत्नी दोनों की अलग-अलग करोड़ों रुपए की आय दर्शाई गई है । सोने-चांदी के जेवरात, अस्पताल, गाड़ी, बंगला है । लायसेंसी पिस्टल और बंदूक भी है । करोड़ों की आय, हॉस्पिटल के मालिक होने के साथ स्वयं और पत्नी के नाम लगभग ढाई करोड़ का कर्ज भी है । नामांकन में शामिल जानकारी के मुताबिक
• पार्टी : भाजपा:
• नाम : डॉ जितेन्द्र जामदार
• उम्र - 65 साल
• शिक्षा - एमबीबीएस, एसएस,
• स्वयं की आय - 6 करोड़ 38 लाख 85 हजार 111 रुपए
• पत्नी की आय - 5 करोड़ 23 लाख 02 हजार 021 रुपए
• पुत्र की आय - निरंक
• कर्ज स्वयं : 1 करोड 9 लाख 77 हजार 313 रुपए।
• पत्नी का कर्ज - 1 करोड़ 34 लाख 89 हजार 641 रुपए।
• अस्पताल भवन मालिक
• आपराधिक मामला - निरंक ।
• वाहन पत्नी के नाम मारुती जेन एसटीलो
• जेवरात, स्वयं 100 ग्राम सोना
• जेवरात, पत्नी 540 ग्राम सोना
• हथियार, 25 बोर पिस्टल, 12 बोर एक नाल बंदूक

अन्नू के पास हीरा है और जामदार से बड़ी गाड़ी
कांग्रेस की ओर से महापौर प्रत्याशी के रूप में जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' को टिकट दिया गया है । अन्नू ने भी नाम-निर्देशन-पत्र के साथ अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है । प्रतिद्वंधि भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले अन्नू की आय कम है । 50 वर्षीय जगत बहादुर सिंह अन्नू ग्रेजुएट है । इन्होने वृति उपजीविका के कॉलम में व्यवसाय दर्शाया है । इसके साथ ही नाम-निर्देशन-पत्र में अधिकृत तौर उनके द्वारा संपत्ति का जो ब्यौरा दर्शाया गया है उसके हिसाब से अन्नू भी करोड़पति है । यहाँ पति-पत्नी के अलावा पुत्र को भी आय होती है । स्वयं और पत्नी के पास कई तोला सोना, चांदी और इनके पास हीरा भी है । 32 बोर की रिवाल्वर का भी जिक्र किया है, जो लायसेंसी है। करोड़ों की चल-अचल संपत्ति होने के साथ ये कर्जदार भी है । स्वयं और पत्नी के नाम दो करोड़ से ज्यादा का कर्ज है । नामांकन में शामिल जानकारी के मुताबिक -
• पार्टी : कांग्रेस
• नाम : जगतबहादुर सिंह अन्नू
• उम्र - 50 साल
• शिक्षा - बीकाम
• स्वयं की आय - 4 करोड़ 90 लाख 18 हजार 598 रुपए।
• पत्नी की आय - 1 करोड़ 86 लाख 55 हजार 548 रुपए
• पुत्र की आय - 1 लाख 98 हजार 545 रुपए।
• कर्ज स्वंय : 1 करोड 85 लाख 70 हजार।
• पत्नी का कर्ज - 18 लाख 45 हजार।
• आपराधिक मामला - निरंक ।
• हथियार, रिवाल्वर 32 बोर
• जेवरात, स्वयं सोना 10 तोला, चांदी 5 किलों,
• जेवरात, पत्नी सोना 20 तोला, चांदी 10 किलों , हीरा एक नग
• वाहन, K10 आल्टो

दोनों उम्मीदवार गैर-अपराधिक छवि वाले
भाजपा-कांग्रेस दोनों ही महापौर प्रत्याशियों की एक बात मेल खाती है। दोनों के खिलाफ कोई भी अपराध पंजीबद्ध नहीं है। दोनों गैर अपराधिक छवि वाले नेता है। दोनों ने नाम-निर्देशन-पत्र के साथ संपत्ति ब्यौरे की अधिकृत जानकारी दी है। दोनों उम्मीदवारों के अलावा अन्य राजनीतिक दल और निर्दलीय रूप में 14 प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications