Kamal nath जबलपुर में बोले- ‘सौदेबाजी में मेरी सरकार गई, लेकिन सौदे की कुर्सी पर बैठना मुझे पसंद नहीं'
Kamal Nath: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषणा के लिए ज्यादा दिन नहीं बचे। उससे पहले बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गज जनता के बीच पहुंचकर ताकत अपने अपक्ष में माहौल बनाने ताकत झोंक रहे हैं। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जबलपुर पहुंचे। जहां कटंगी में उन्होंने सभा की।
जबलपुर के कांग्रेसी विधायकों समेत आसपास के कई नेताओं के बीच कमलनाथ दावा किया कि इस बार पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ जनादेश मिलेगा। 2018 के बाद सरकार गिरने से लेकर अब तक के खट्टे-मीठे अनुभव बताने से भी कमलनाथ नहीं चूके। आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई।
कमलनाथ बोले कि 2018 में जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया था। लेकिन 'सौदेबाजी से हमारी सरकार गई, मैं भी सौदा कर सकता था, लेकिन मुझे सौदे से कुर्सी पर बैठना मंजूर नहीं है। जबलपुर में 8 में से 4 सीटें हमारे पास है, मैंने 2 मंत्री दिए थे। लेकिन आज महाकोशल की राजनीति के केंद्र बिंदु जबलपुर से एक भी मंत्री नहीं हैं।

पूर्म सीएम कमलनाथ ने इशारों में भरोसा जताया कि उनकी सरकार बनने पर जबलपुर का हक़ नहीं मारा जाएगा। दिखावटी, मिलावटी,और सजावटी चेहरे न तो पार्टी ने है और न ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों के भविष्य की हैं। कांग्रेस सरकार ने प्रयास किया था कि जबलपुर में भी भोपाल-इंदौर की तरह निवेश आए, लेकिन आज परिस्थितियाँ ऐसी निर्मित कर दी गई है कि यहां कोई उद्योगपति और कंपनी झांकना तक पसंद नहीं कर रही हैं।
कई आरोपों की झड़ी लगाते हुए कमलनाथ ने जनता के बीच अपने उन 11 वचनों को भी दोहराया, जिसकी कुछ महीने पहले घोषणा की की थी। उन्होंने सभा में मौजूद जनता को एक बार फिर गारंटी दी कि कांग्रेस जो वादे कर रही हैं, उन्हें ईमानदारी से पूरा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications