BCCI के टी 20 महिला टूर्नामेंट में जबलपुर की सुचि उपाध्याय का चयन, सौम्या तिवारी अंडर 23 में कप्तान

Jabalpur's Suchi Upadhyay: मध्य प्रदेश की टीम को सी ग्रुप में रखा गया है इस ग्रुप में हिमाचल प्रदेश, केरल, बिहार, महाराष्ट्र, असम व चंडीगढ़ शामिल हैं।प्रतिभाशाली क्रिकेटर सौम्या तिवारी को मप्र की अंडर 23 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। मप्र टीम नागपुर में 10 से 21 दिसंबर तक बीसीसीआइ के टी 20 महिला टूर्नामेंट में भाग लेगी।

सौम्या को यह मौका सीनियर टी 20 क्रिकेट मैचों में अच्छे प्रदर्शन के कारण मिला है। मध्य प्रदेश की टीम को सी ग्रुप में रखा गया है इस ग्रुप में हिमाचल प्रदेश, केरल, बिहार, महाराष्ट्र, असम व चंडीगढ़ शामिल हैं।

 suchi-upadhyay-of-jabalpur-selected-in-mp-cricket-team-news

मध्य प्रदेश सीनियर टीम के साथ खेलते हुए सौम्या तिवारी के शानदार प्रदर्शन किया है, सौम्या ने छह मैचों में कुल 116 रन बनाए है इसके अलावा 14 ओवर में 10 विकेट विकेट भी चटकाए है। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि सौम्या अंडर 19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम की अहम सदस्य रही है।

इस उपलब्धि के लिए सुचि उपाध्याय को जेडीसीए के अध्यक्ष डॉ निशीत पटेल, सचिव धर्मेंद्र पटेल, पवन सिंधिया, त्रिलोक नायडू, नितिन पांडे, विद्यापति श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर ने बधाई दी है।

मप्र अंडर 23 टीम इस प्रकार है
सौम्या तिवारी कप्तान, अनुष्का शर्मा उपकप्तान, सुचि उपाध्याय जबलपुर, कनिष्का ठाकुर, आयुषी शुक्ला, कल्याणी जाधव, संस्कृति गुप्ता, सोनिया सिंह, सुहानी शर्मा, यामिनी बिल्लोरे, वेष्णवी शर्मा, धानी बुचाडे, क्रांति गौड़, अनादि तागड़े व मुस्कान मिश्रा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+