Jabalpur News: बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से युवती ने लगा दी मौत की छलांग, जबलपुर के ओजस इम्पीरिया में घटना

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ी और रहस्यमय घटना हुई। शहर की बहुमंजिला ओजस इम्पीरियाबिल्डिंग की 13वीं मंजिल से एक युवती ने मौत की छलांग लगा दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद बिल्डिंग परिसर में हड़कंप मच गया। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी हैं।

गोरखपुर सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर के मुताबिक मृतका कौन हैं और उसने छलांग क्यों लगाईं, इस बारे में पतासाजी की जा रही
हैं। शव देखने पर उम्र 22 से 25 साल लग रही हैं। घटना के बाद कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतका के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं लग सकी।

बताया गया कि युवती कही बाहर से बिल्डिंग परिसर पहुंची। यहां एक ब्लाक की लिफ्ट में दाखिल हुई और सीधे 13वीं मंजिल पर पहुंच गई। उसके बाद छलांग लगा दी। इस दौरान बीच में एक शेड से टकराते हुए जमीन में गिरी और उसकी मौत हो गई।

jabalpur-girl-jumped-from-13th-floor-of-the-building

बिल्डिंग की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तेज आवाज सुनी और देखा, तो लड़की का शव खून से लतपथ मिला। इसके बाद फ़ौरन घटना की सूचना रामपुर थाने को दी गई। आग की तरह फैली इस खबर को सुनकर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शुरुआती जांच में बिल्डिंग में रहने वाला कोई भी व्यक्ति युवती की पहचान नहीं कर सका।

रामपुर पुलिस ने बताया कि मृतका महरून रंग की टी शर्ट और जींस पहने हुए थी। शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब में कुछ रुपए और चश्मा मिला है। घटना के बाद बिल्डिंग परिसर और नजदीक में बंदरिया तिराहे पर लगे CCTV फुटेज को देखने से पता चला कि मृतका रामपुर साइड से बिल्डिंग परिसर में दाखिल हुई थी। वहीं बिल्डिंग के कुछ फुटेज में यह भी देखने को मिला कि छलांग लगाने के पहले लड़की ने एक बार पीछे पलटकर भी देखा था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या छलांग लगाते वक्त लड़की के पीछे कोई मौजूद था या फिर दूसरी कोई वजह रही? फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर रहस्य बना हुआ हैं। शव पीएम के लिए भिजवाया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+