जबलपुर का सिख समाज सीएम शिवराज से करेगा मुलाकात, खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पंजाब के कुछ इलाकों में खालिस्तान को लेकर गूंज रही मांग का विरोध जबलपुर में भी हो रहा हैं। सिख समाज ने सरकार से साजिश करने वाले तत्वों पर कार्रवाई की मांग की हैं।

jabalpur

Jabalpur's Sikh society: कुछ इलाकों में खालिस्तान के समर्थन में उठ आवाज के खिलाफ जबलपुर का सिख समाज कड़ी कारवाई की मांग कर रहा हैं। गुरुद्वारा प्रधानों और समाज के लोगों ने एक बैठक की। जिसमें तय किया गया कि हिंसक विरोधी ताकतों को समाज में किसी भी तरह की जगह नहीं दी जाएगी। मध्य प्रदेश में खालिस्तान के ऐसे समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई हैं। इस सिलसिले में समाज का एक प्रतिनिधि मंडल सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात करेगा।

khalistani

खालिस्तान को लेकर पंजाब के कुछ हिस्सों में एक बार फिर आवाज गूंज रही हैं। एमपी के जबलपुर में सिख समाज ने ऐसी गतिविधियों का विरोध किया हैं। गुरुद्वारा के प्रधान एक जुट हुए और बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ पूर्व राज्य मंत्री हरेन्द्र जीत बब्बू भी शामिल हुए। बब्बू ने बताया कि पंजाब हो या फिर मध्य प्रदेश जैसे देश के राज्य, शांति प्रिय हैं। कुछ लोग अनावश्यक माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। समाज ने सरकार से गुजारिश की है कि खालिस्तान समर्थक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। क्योकि सिख समाज ऐसे लोगों से किसी भी तरह का कोई वास्ता नहीं रखता हैं।

पूर्व मंत्री बब्बू ने बताया कि हमारा मध्य प्रदेश पहले की तरह ही शांति का टापू बना रहे। सीएम शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश विकास कर रहा है। ऐसी स्थितियों ने कुछ लोग माहौल ख़राब करने की फिराक में भी हो सकते हैं। समाज के लोगों ने तय किया है कि एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। सरकार को भरोसा दिलाया जाएगा कि पूरा समाज उनके साथ है और ऐसे गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। शहर के गोरखपुर गुरुद्वारे के प्रधान रजिन्दर सिंह छाबड़ा ने कहा कि हमारा भारत अखंड है और अखंड ही रहेगा। उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+