Jabalpur News: अतिक्रमण हटाने को लेकर जबलपुर में मचा बबाल, नगर निगम कर्मचारियों से भिड़ी पब्लिक
एमपी के जबलपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर बबाल मचा। शहर के चार खंबा इलाके में नगर निगम का दस्ता जब कार्रवाई करने पहुंचा, वहां पहले तो महिलाओं ने हंगामा मचाया, थोड़ी देर क्षेत्र और भीड़ विवाद करने लगी। बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फ़ोर्स पहुंची और प्रदर्शनकारी लोगों को वहां से हटाया गया। क्षेत्रीय लोग प्रशासन पर ज्यादती के आरोप लगाते नजर आए।
Recommended Video

जबलपुर के चार खंबा क्षेत्र में जमकर बबाल हुआ। हड्डी गोदाम के पास वक्फ बोर्ड की जमीन से अवैध कब्ज़ाधारियों को हटाने नगर निगम की टीम पहुंची। बुलडोजर और अधिकारियों की टीम देखकर वहां कुछ महिलाएं इकठ्ठा हो गई। जो प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगी। इनका कहना था प्रशासन जिस जमीन से उन्हें बेदखल करा हैं, वहां वह कई पीढ़ियों से रह रहे हैं। जिसके उनके पास दस्तावेज भी है।वहीं जिला और निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जारी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों की दलील है कि यह एक्शन हाईकोर्ट के निर्देश पर लिया जा रहा हैं। इस सिलसिले में अदालत ने 3000 वर्गफीट की जगह पर काबिज लोगों को अतिक्रमणकारी माना था।

इस कार्रवाई का विरोध कर रही महिलाओं के बाद क्षेत्र की भी पहुंच गई। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जाने लगी। अधिकारियों ने समझाइश दी। लेकिन हंगामा मचा रहे लोग पुलिस और निगम कर्मचारियों से भिड़ने लगे। तभी अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स को बुलाया गया और विवाद मचाने वाले लोगों को खदेड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस के कड़े पहरे में वक्फ बोर्ड की बेशकीमती जमीन को कब्ज़ामुक्त कराया गया। प्रशासन ने जगह खाली कराने के बाद वहां भूमि के मालिकाना हक़ के संबंध में एक बोर्ड भी लगा दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस जगह पर यदि दोबारा किसी के द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़े-Jabalpur News :जबलपुर में नए यूनीपोल लगाने पर रोक, विपक्ष ने नगर निगम में मचाया हंगामा












Click it and Unblock the Notifications