Jabalpur में राजस्थान की 'घरवाली साली' चोर गैंग बेनकाब, सराफा व्यापारियों को बनाते थे अपना शिकार
Jabalpur: एमपी के जबलपुर में एक ऐसी चोर गैंग पकड़ी गई है, जिसमें राजस्थान के शख्स ने घरवाली और अपनी साली को भी रखा था। खास तौर पर इनके निशाने पर सराफा व्यापारी रहते थे।

Jabalpur: अब शातिर चोर, अपनी पत्नी और साली के साथ गैंग बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एमपी के जबलपुर में ही ऐसे बड़े मामले का खुलासा हुआ हैं। बेनकाब हुई इस गैंग ने हाल ही में ग्रामीण क्षेत्र में सराफा व्यापारी को अपना शिकार बनाया था।
जबलपुर के गोसलपुर इलाके में खुद को फेरी लगाकर कुर्सी-टेबल बेचने वाला बताकर एक शख्स अपनी पत्नी और साली के साथ सराफा व्यापारी की दुकान पर पहुंचा। उसने कुछ ज्वेलरी गोल्ड का बताते हुए गिरवी रखा।
दुकानदार ने जब सामान तेजाब से चेक किया तो वह गोल्ड ही प्रतीत हुआ। इस आधार पर उसने इस गैंग को 25 हजार रुपये दे दिए। बाद में जब दुकानदार ने गिरवी रखे गोल्ड के सामान को टंच कराया, तो पता चला कि वह गोल्ड नहीं बल्कि चांदी हैं। पनवे पर गोल्ड की परत चढ़ी थी।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि दुकानदार ने आरोपियों के आधार कार्ड की कॉपी ली थी, लिहाजा पुलिस में जब शिकायत दर्ज हुई तो पता चला कि सुभाष उसकी पत्नी मायावती और गुड्डी बाई राजस्थान के रहने वाले हैं। फोटो के आधार पर जब शहर में इनकी छानबीन की गई तो पुलिस ने इन्हें दबोंच लिया।

आरोपियों से जब पूछताछ की और उनके बारे में प्रदेश के दूसरे शहरों का पुलिस रिकॉर्ड खंगाला गया, तो कई और वारदातों का खुलासा हुआ। इस गैंग ने ब्यौहारी शहडोल समेत कई जगहों पर सराफा दुकानों में भी इसी तरह धोखाधडी की थी। इसके अलावा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया हैं।

पुलिस इनके बारे में राजस्थान पुलिस से भी कॉन्टेक्ट कर रही हैं। इस मामले के अलावा तीन नकबजन गिरोह का भी पर्दाफाश किया। शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले इन आरोपियों के कब्जे से 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। इनके द्वारा चैन स्नेचिंग की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था। अन्य मामलों में भी इनसे पूछताछ की जा रही।












Click it and Unblock the Notifications