Jabalpur News: क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने मशगूल गांव में खेला गया खूनी खेल, जबलपुर में युवक की हत्या
Jabalpur News: जब पूरा देश विवार की रात क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने में मशगूल था, उस दौरान जबलपुर के पनागर क्षेत्र में खूनी खेल खेला गया। आपसी विवाद में एक युवक ने थप्पड़ मारने का बदला लेने दूसरे युवक की जान ले ली। जिससे पूरे गांव में सनसनी मच गई।
घटना पनागर तहसील के कसही गांव में हुई। जहां रहने वाले दो युवकों सौरभ श्रीपाल और जीतू भूमिया के बीच विवाद हुआ। गांव में भी लोग क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थी। तभी किसी बात पर सौरभ ने जीतू को धड़ाधड़ चांटे जड़ दिए। जिसके बाद दोनों के बीच और विवाद बढ़ गया।

सौरभ के चांटे मारना जीतू को इतना नागवार गुजरा कि वह भागता हुआ अपने घर पहुंचा और परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। घर में रखा धारदार चाक़ू लेकर जीतू और उसके परिवार के अन्य सदस्य वापस सौरभ के पास पहुंचे। घेरकर जीतू ने सौरभ पर चाक़ू से दनादन वार किए, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत गई।
घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजन भी पहुंचे, तब तक आरोपी और उसके साथी फरार हो चुके थे। घर वालों की शिकायत और गांव वालों के बयानों के आधार पर इस हत्याकांड में जीतू के परिवार की एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने जीतू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं।
घटना के बाद गांव में तनाव जैसी स्थिति रही। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। अगली सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं। पनागर पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, वहीं मुख्य आरोपी जीतू भूमिया की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गांव में संभावित अड्डों पर भी पुलिस ने दबिश दी लेकिन जीतू के बारे में अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।












Click it and Unblock the Notifications