Jabalpur news : बीमार पिता बिस्तर में कर देता था गंदगी, बोझ समझ कर बेटे ने दी खौफनाक मौत
जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को हुई वृद्ध की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या करने वाला आरोपी बेटा निकला। पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक अनहोनी घटना घटित हुई। जिस बाप ने पाल पोस कर बड़ा किया आखिर में उसी बेटे ने बीमार पड़ने पर अपने बाप को मार डाला। जबलपुर में मानसिक रूप से बीमार पिता बिस्तर में ही गंदगी कर देता था। जिसे बेटे को साफ करना पड़ता था। परेशान होकर कलयुगी बेटे ने पिता को मार डाला। पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने खुलासा करते हुए बताया पनागर थाना एरिया के कसही गांव के गुड्डी बाई ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पति का मर्डर किए जाने की जानकारी दी। उसने पुलिस को जानकारी दी कि 26 नवंबर को वह तथा उसका पति मुन्नालाल (55) घर से काम करने निकले थे। झुरझुरू गांव के पास वह ठेकेदार वीरेन्द्र मोहबिया के साथ मजदूरी करने के लिए चली गई। पति पैदल मढई रांझी के लिए चला गया। रात को लौटते समय झुरझुरू नहर मोड पास उसके पति का खून से लथपथ मिले। जिसके बाद उसने फोन कर ठेकेदार वीरेन्द्र को बुलाया और टू व्हीलर से घायल पति को लेकर घर आई। घर लाते समय पति की रास्ते में मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक बहुगुणा ने जानकारी दी कि मृतक के चेहरे और गले में चोट के निशान थे, जिससे खून निकाल रहा था। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।
मृतक के लड़के बृजेन्द्र ने अपने बयान में बताया कि पार्ले कंपनी से माल लोड कर छिंदवाड़ा जा रहा था। भेड़ाघाट के पास घटना की जानकारी मिलने पर वह वापस लौटा था। छानबीन करने पर पाया गया कि घटना दिनांक को बृजेन्द्र निपानिया गांव में डीजे लोड कर रहा था और इस दौरान वह 2 घंटे तक गायब रहा। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पिता बिस्तर में कर देते थे गंदगी इसलिए कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में हत्या के आरोपी बेटे ने बताया कि पिता मानसिक रूप से बीमार था। जिसके कारण खाते, सोते समय गंदगी कर देता था। उसे गंदगी साफ करनी पड़ती थी, जिसकी वजह से उसने हत्या करने की प्लानिंग बनाई। पिता जब मजदूरी कर के लौट रहा था तो उसने पहले चाकू उसके चेहरे और गर्दन मैं मारे। इसके बाद पैर से उसका गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications