Jabalpur news: नर्सिंग फर्जीवाड़ा मामले में सीबीआई ने पेश की रिपोर्ट, बंद लिफाफे में 254 कॉलेजों की जांच
Jabalpur news: मध्य प्रदेश में बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेजों के फर्जीवाड़ा मामले में सीबीआई ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश कर दी हैं। लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की जनहित याचिका के साथ लगभग 50 मामलों की एक साथ हुई सुनवाई
सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध लगभग 50 नर्सिंग कॉलेजों की जांच होना शेष और अन्य 50 कॉलेजों की जांच पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है।
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान शेष बचे 50 कॉलेज के लिए 1 महीने की मोहलत मांगी लेकिन बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोर्ट ने सीबीआई को मिली 15 दिन की और मोहलत दी है।

गौरतलब है कि अभी सीबीआई द्वारा जिन नर्सिंग कॉलेजों की जांच की जा रही है वह मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज है और नर्सिंग के डिग्री कोर्स संचालित करते हैं
इसके अलावा मध्य प्रदेश में चल रहे डिप्लोमा नर्सिंग कॉलेज भी इस जांच के दायरे में जिनकी सर्वोसर्वा मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल होती है । ऐसे कॉलेजों की संख्या भी लगभग 300 है, जिनकी जांच अभी बाकी है। आपको बता दें कि एसोसिएशन प्रदेश में बड़े स्तर पर नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के नाम पर धांधली को उजागर किया था। शासन स्तर पर की गई कई शिकयतों पर जब ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत की शरण ली गई।












Click it and Unblock the Notifications