Jabalpur News: समर्थन मूल्य पर गेहूं की फर्जी खरीदी! वेयर हॉउस मालिक और ऑपरेटर पर केस दर्ज

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य में चल रही गेहूं खरीदी में कुछ चालबाज एक्टिव हो गए हैं। फर्जी खरीदी दिखाने वालों पर अब कार्रवाई का हंटर चल रहा हैं। जबलपुर में ऐसे ही एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।

Jabalpur Fake purchase of wheat on support price

Jabalpur News: किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन में हेराफेरी करने और बोरियों में कम मात्रा में गेहूं भरे जाने के मामले में जबलपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश पर चरगंवा पुलिस ने वेयर हॉउस संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया उनमें हल एग्री प्रोड्यूसर कम्पनी के संचालक, बढैयाखेड़ा चरगंवा स्थित मयंक वेयर हाउस के मालिक नरेंद्र तोमर और कम्प्यूटर आपरेटर विवेक राजपूत शामिल हैं। रबी उपार्जन वर्ष 2023-24 के तहत वेयर हाउस में गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र बनाया गया था ।

इस खरीदी केंद्र पर उपार्जन में अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के पास पहुंची। जिसके बाद मध्यप्रेदश वेयर हाउसिंग कारपोरेशन और खाद्य आपूर्ति विभाग को जांच के निर्देश दिए गए थे।

wheat

सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी संजय खरे ने बताया कि सयुंक्त जांच में पाया गया कि मयंक वेयर हाउस स्थित खरीदी केंद्र जितनी संख्या में बारदाने मुहैया कराए गए थे, उससे अधिक मात्रा में गेहूं की खरीदी प्रदर्शित की गई। कम्प्यूटर रिकॉर्ड में भी फर्जी खरीदी दर्शाई गई।

शिकायत की पुष्टि के लिये मौके पर रैंडम आधार पर 50 बोरियों की तौल भी कराई । बारदाने के 580 ग्राम वजन सहित 25.29 क्विंटल के स्थान पर इन बोरियों में 24.69 क्विंटल गेहूं ही भरा पाया गया। इस प्रकार रैंडम आधार पर 50 बोरियों में भरे गेहूं की तुलाई करने पर ही 0.5934 क्विंटल गेहूं की मात्रा कम पाई गई ।

ख़ास बात यह रही कि समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए गेहूं की बोरियों में कोड और किसानों के नाम के टेग भी नहीं लगे मिले। जो उपार्जन नियमों और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है । उपार्जन नियमों के मुताबिक प्रत्येक बोरी में कोड और किसानों के नाम का टेग लगाया जाना अनिवार्य है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन में की गई हेराफेरी के इस मामले में धारा 420 के तहत चरगंवा थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है । आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आभा शर्मा ने केस दर्ज कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+