Jabalpur News: बिजली कंपनी के लोड डिस्पैच सेंटर में साइबर अटैक का खतरा ! चाइना विवाद के बाद बढ़ाई सतर्कता
MP के जबलपुर में स्थित बिजली कंपनी के लोड डिस्पैच सेंटर में साइबर अटैक से निपटने सतर्कता बढ़ा दी गई है। खबर है केंद्र सकरार की ओर से आए ईमेल के बाद ठोस कदम उठाए जा रहे है।

मप्र ट्रांसमिशन कंपनी के स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर में साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है। जिसके मद्देनजर इस सेंटर के काम को अपडेट करने के साथ विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कहा जा रहा है कि सतर्कता बतौर केंद्र सरकार से भी एक मेल विभाग को आया है। उसमें चेतावनी भी जारी की गई है। अचानक हाईअलर्ट मोड पर विभाग के होने के पीछे चायना विवाद के असर की भी चर्चा हो रही है।

नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर के सर्वे में पहला दर्जा हासिल करने वाले जबलपुर के SLDC में तकनीकी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पहले से ज्यादा सतर्कता के पीछे हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से आए मेल को बड़ी वजह बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मेल में साइबर अटैक से बचने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। यहां के नया गांव स्थित पावर ट्रांसमिशन कंपनी के लोड डिस्पैच सेंटर में सावधानियां बरती जा रही है। सेंटर के सीई एमएस पटेल का कहना है कि बतौर सतर्कता सरकार की ओर से निर्देश आते है, उन्ही गाइडलाइन के हिसाब के हिसाब से सेंटर के कार्य को अपडेट किया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक सेंटर में जिस तरह की सतर्कता बढ़ाई गई है, उसके पीछे चायना विवाद का असर बताया जा रहा है। बिजली सिस्टम ठप करने के मकसद यह हमला हो सकता है। सेंटर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। कितने कमर्चारियों की ड्यूटी है, उन सभी डाटा इकठ्ठा किया जा रहा है। साथ ही क्राइसिस मैनेजमेंट बनाने के निर्देश भी जारी किए गए है। आपको बता दे कि कुछ समय पहले नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर द्वारा एक सर्वे हुआ था, जिसमें देश के सभी सेंटर्स में जबलपुर को पहला स्थान हासिल हुआ था। विभागीय अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट है और लगातार पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications