Jabalpur में भैसों का तबेला बना सट्टे का अड्डा, पुलिस पहुंची तो गोबर पर कूदते-फांदते आरोपियों का निकला जुलूस

एमपी में अपराधियों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी हैं। जुआ-सट्टा खेलने-खिलाने वालों के अड्डों पर भी दबिश जारी है। जबलपुर में एक भैसों के तबेले को कुछ सटोरियों ने अड्डा बना रखा था।

Jabalpur buffalo stable became gambling den

Jabalpur: एमपी में जुआ-सट्टा जैसे कारोबार में लिप्त माफियाओं की खैर नहीं है। जबलपुर में ढूंढ-ढूंढकर ऐसे अड्डों पर कार्रवाई हो रही है। एक अड्डे पर जब पुलिस पहुंची तो भगदड़ के बाद सटोरिए गोबर में से निकलते दिखे। कुछ भाग गए तो कुछ पकड़ गए।

शहर के नर्मदा नगर क्षेत्र के रहवासी इलाके में जुआ-सट्टे का अड्डा आबाद होने की पुलिस को खबर मिली थी। मौके पर सादी वर्दी जब पुलिस पहुंची तो अड्डा देख पुलिस भी दंग रह गई। भैसों के तबेले में सटोरियों की फौज मौज करती थी।

अड्डे को घेरने के बाद जब सादी वर्दी में पहुंची टीम ने जब बताया कि वह ग्वारीघाट थाने से आए है, तो इतना सुनते ही वहां भगदड़ मच गई। वहां मौजूद सटोरिए यहां-वहां भागने लगे। वही भैसें बंधी थी और गोबर का ढेर भी था।

satta

कुछ सटोरिए भागने में कामयाब हो गए लेकिन दर्जन भर से ज्यादा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उन्हें दबोंच लिया। पुलिस से बचने के चक्कर में एक-दो सटोरिए गोबर में गिर गए और उनका बुरा हाल हुआ। फिर किसी तरह हाथ पैर में लगा गोबर छुटाकर पुलिस के हवाले हुए।

ग्वारीघाट थाना प्रभारी ने बताया कि भैसों का तबेला, सटोरियों का अड्डा बनाने वाला मुख्य आरोपी नितिन गड़रिया फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तबेले से लगा हुआ उसका घर भी है। जहां दिन-भर सटोरियों की धमा-चौकड़ी मची रहती थी।

पुलिस ने मौके पर हाथ लगे 15 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनका भैसों से तबेले से ही थाने तक जुलूस निकाला गया। रास्ते में इन आरोपियों के बारे में जब राहगीरों को भी पता चला कि ये तबेले से पकड़े गए है, तो लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए। पकड़े गए कुछ आरोपी युवक तो संभ्रांत घर के भी है। जो कई किलोमीटर दूर से सट्टा खेलने भैसों के इस तबेले में पहुंचते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+