Jabalpur News: ‘नफरती सामानों को लेकर..कौन सी दुकान खोल रहे’ बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी का राहुल पर करारा हमला
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जबलपुर में राहुल गांधी पर करारा हमला किया है। उन्होंने पूछा है कि बुझे हुए नफरती सामानों को लेकर कौन सी मोहब्बत की दुकान खोल रहे हो। नीतीश कुमार पर भी तंज कसा।

Jabalpur BJP sudhanshu trivedi on rahul gandhi:विपक्षी नेताओं द्वारा अलग-अलग इलाकों में निकल रही यात्राओं को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ। जिस पर बीजेपी हमलावर है। राज्य सभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नीतीश, खड़गे समेत राहुल गांधी का इंटरव्यू लेने वाले कमल हासन पर तीखा तंज कसा। त्रिवेदी बोले कि 52 साल के राहुल का साथी 35 साल का कॉलेज का स्टूडेंट है। ऐसे बुझे हुए नफरती सामानों को लेकर कौन सी मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी एमपी के जबलपुर में आयोजित वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस में पहुंचे थे। यहां त्रिवेदी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के मौजूदा सियासी गतिविधि पर जमकर हमला बोला। साथ ही विपक्ष अन्य दलों के नेताओं को भी आड़े हाथ लिया। बिहार में नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर कहा कि जितनी भी यात्राएं निकाली जा रही है, वे विपक्षी दलों के नेताओं के अहंकार के घमासान के लिए हैं। राहुल की केरल से शुरू हुई यात्रा के पड़ाव की स्थितियों का भी जिक्र किया। हाल ही में फिल्म अभिनेता कमल हासन द्वारा राहुल का इंटरव्यू लिए जाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है कि तमिलनाडु में अपनी पार्टी बनाकर 3 फीसदी वोट पाने वाला व्यक्ति राहुल का इंटरव्यू ले रहा है।

Recommended Video

वहीं भारत जोड़ों यात्रा के सवाल पर सुधांशु त्रिवेदी बोले कि 52 साल के राहुल का साथी 35 साल का कॉलेज का स्टूडेंट नेता है। ऐसे बुझे हुए नफरती सामानों को लेकर कौन सी मोहब्बत की दुकान खोली जा रही है। ऐसे में समझा जा सकता है कि इन यात्राओं का मकसद क्या है? त्रिवेदी ने इस बहाने श्यामाप्रसाद मुकर्जी से लेकर बीजेपी के आडवाणी की यात्राएं भी याद दिलाई। कहा कि वो यात्राएं देश के लिए निकली थी और अब जो यात्राएं निकल रही हैं, उससे किसी को कुछ हासिल नहीं होने वाला।












Click it and Unblock the Notifications