Jabalpur News : शिवराज सरकार की नई शराब नीति पर उमा भारती को आशंका, अब सौपेंगी खुद का ड्राफ्ट

बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री और पूर्व सीएम उमा भारती मप्र में शराब के मुद्दे पर अब खुलकर बोल रही है। जबलपुर से अमरकंटक जाते वक्त डिंडौरी में कहा कि अब उन्हें शिवराज सरकार की नई नीति पर आशंका है, इसलिए वह पहले ही अपना खुद का ड्राफ्ट सीएम को सौपेंगी। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना उस तर्क को भी नकारा कि शराब बंदी से इसका अवैध धंधा और बढ़ जाएगा। बोली कि पहले से नर्मदा जैसी पवित्र जगहों पर गली-गली में अवैध शराब बिक रही है।

uma bharti

भगवाधारी पूर्व सीएम उमा भारती अपने वादे के मुताबिक भले ही अज्ञातवास पर हैं। लेकिन घोषणा के मुताबिक उनका प्रवास, लोकेशन सार्वजनिक होती जा रही है। जबलपुर के भेड़ाघाट में भी यही नजर आया और अमरकंटक जाते वक्त डिंडौरी में भी। एमपी में शराब बंदी के संकल्प पर अप्रत्यक्ष रूप से उमा भारती अपनी सरकार और पार्टी नेताओं को लंबे वक्त से घरेती आई। अपना दर्द सोशल मीडिया के सहारे भी बयां करती रही है। लेकिन पहली बार वह मीडिया के सामने खुलकर बोली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेते हुए निशाना साधा है। डिंडौरी में मीडिया के सामने कहा कि अभी तक उन्होंने पार्टी नेताओं और सरकार पर भरोसा किया। 2 अक्टूबर को सीएम ने बाबा रामदेव के साथ जो कार्यक्रम किया था उसमें कहा गया था कि नई नीति में सभी संसोधन कर दिए जाएगे, लेकिन अब उस पर आशंका के बादल मंडरा रहे है। इसलिए वह खुद अपना ड्राफ्ट बनाकर सीएम को सौंपेगी। नहीं तो फिर वही लड़ाई लड़ी जाएगी।

शराब बंदी को लेकर जो तर्क दिए जा रहे है उस पर उमा ने दुःख भी जताया। उन्होंने जबलपुर के भेड़ाघाट का उदहारण दिया कि वहां नर्मदा जैसे पवित्र स्थल के किनारे गली-गली में शराब अवैध रूप से बिक रही है। पानी की तरह बह रही है। पहले से जब शराब का अवैध कारोबार इतना है, तो शराब बंदी के बाद अवैध शराब का धंधा और बढ़ने का तर्क गले नहीं उतरता है। उमा बोली कि शराब बंदी से कम से कम जो लोग वैध रूप से शराब पी रहे है, उसमे तो कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+