Jabalpur News: बरेला में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। जिससे बरेला इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

jabalpur barela Murder of a young man:मप्र के जबलपुर में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बरेला के बीटीआई मैदान में युवक की लाश मिली तो पुलिस को खबर की गई। जिसकी शिनाख्त 18 साल के ओम झारिया के रूप में हुई। एडिशनल एसपी ग्रामीण संजय अग्रवाल के मुताबिक वारदात में चाक़ू का इस्तेमाल प्रतीत हो रहा हैं। शव को पीएम के लिए भिजवाया गया हैं। साथ ही आरोपियों की पतासाजी के लिए कई लोगों से पूछताछ जारी हैं।

जबलपुर के ग्रामीण इलाके बरेला में ओम झारिया नाम के युवक की नृशंस हत्या कर दी गई गई। बीटीआई मैदान में रक्तरंजिश शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो मृतक की शिनाख्त क्षेत्र में ही रहने वाले ओम झारिया के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मजदूरी का काम करता था। शराब पीने का आदी था। गुरूवार की रात रोज की तरह घर से घूमने का कहकर निकला, लेकिन रात को वापस घर नहीं लौटा। परिजनों के मुताबिक ओम कई बार रात-रातभर घर नहीं लौटता था। यही सोचकर घर के लोगों ने उसका पता लगाने की कोशिश नहीं की।

Recommended Video
मैदान में पड़े शव की शिनाख्त होने के बाद FSL टीम भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से कुछ सबूत भी जुटाए गए हैं। शुरुआती जांच में बरेला पुलिस का कहना है कि ओम के शरीर पर चाकुओं से वार किए गए। शव पीएम के लिए भिजवाया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। क्षेत्र के कुछ लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला है कि गुरूवार की रात मृतक के साथ कुछ युवक देखे गए थे। सभी मैदान में खड़े होकर बात कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी दौरान उनके बीच कोई विवाद हुआ और फिर घटना को अंजाम दिया गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications