Jabalpur news: सावधान.. जबलपुर में बन रहा सीमेंट-मार्बल पाउडर से नकली बीज-कीटनाश, पकड़ी गई फैक्ट्री, केस दर्ज

Jabalpur news: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बड़ा खुलासा किया। किसानों के लिए उपलब्ध होने वाले खाद, बीज और कीटनाशक का गोरखधंधा करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया हैं। संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया।

कार्यवाही के दौरान नकली खाद बनाने में इस्तेमाल करने के लिए नमक के पैकेट और बोरियों में भरा रखा मार्बल पावडर भी जप्त किया गया है। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। पुलिस भी पहुंची फिर पूरा सामान बरामद कर फैक्ट्री सील कर दी गई।

संयुक्त संचालक किसान कल्याण कृषि केएस नेताम के मुताबिक नकली बीज-कीटनाशक बीज बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी के नेतृत्व में संभागीय जांच दल गठित कर रेड की गई। उन्होंने बताया कि सोर्स के आधार पर जांच दल द्वारा पाटन बायपास के पास एक वाहन को रोक कर तलाशी ली गई, तो उसमें कई कंपनी के बीज और कीटनाशक मिले थे।

fake-seed-insecticide-made-from-cement-marble-powder

गाड़ी जके ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि वह वाहन में रखा बीज-कीटनशक कंदराखेड़ा के गोदाम से सप्लाई के लिए लेकर निकला था। इस जानकारी पर टीम जब गोदाम पहुंची तो वहां बायर, सिजेंटा, नागार्जुन फर्टिलाइजर, कोरोमण्डल फर्टिलाइजर और आईपीएल जैसी नामी कंपनियों के बीज-कीटनाशक के खाली रैपर और पैकिंग में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री उपकरण पाये गए।

कृषि अधिकारी केएस नेताम ने बताया कि यह फैक्ट्री मयंक खत्री नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। मौके से पैकिंग में इस्तेमाल की जाने वाली 3 मशीनें, स्टीचिंग मशीन, वार्मिंग मशीन, बिल बुक और सीमेण्ट की 900 खाली बोरियां भी मिली। जिन्हें जब्त कर एफआईआर कराई गई । फैक्ट्री और गोदाम संचालक को हिरासत में लिया गया हैं। उससे पूछताछ जारी हैं। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे है कि यहां बनने वाला नकली खाद-बीज और कीटनाशक कहां-कहां सप्लाई होता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+