Jabalpur News: जैसी ‘बिजली’ वैसा ऊर्जा मंत्री का बयान भी, ‘अब जाती भी है तो 10 मिनट में आ जाती है’

जबलपुर, 29 सितंबर: मध्यप्रदेश में पिछले दिनों राजधानी भोपाल में जब गृहमंत्री अमित शाह का दौरा था, उस दौरान आधे शहर में बीस घंटे से ज्यादा वक्त तक बिजली गुल रही। बड़ा फाल्ट सुधरवाने में सीएम को तक मोर्चा संभालना पड़ा था। बाबजूद इसके ऊर्जा मंत्री की माने तो प्रदेश में यदि बिजली गुल होती भी है तो सिर्फ 10 मिनट में आ जाती है। मंत्री प्रद्दुमन सिंह तोमर बोले कि अघोषित बिजली कटौती से मप्र कोसो दूर हैं।

minister

पूरा एमपी रोशनी से जगमगा रहा है। चाहे दिन हो या रात, अब ऐसी बिजली नहीं गुल नहीं होती, जैसी पहले होती थी। मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुमन सिंह तोमर के जबलपुर में दिए बयान से तो यही लगता है। कुछ देर लिए शहर पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर बोले कि मप्र के अब कही भी अघोषित बिजली कटौती नहीं हो रही है। जितनी डिमांड है, उसकी पूर्ति की जा रही है। फिर भी यदि कही अघोषित बिजली कटौती की शिकायत आती है, तो उसका निराकरण हो रहा है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि कही बिजली गुल हो भी जाती है तो सिर्फ 10 मिनट के भीतर बिजली आ जाती है। इससे जनता का सरकार के प्रति भरोसा कायम हुआ है। किसी ज़माने में 24 घंटों में कुछ देर ही बिजली के दर्शन होते थे, लेकिन आज स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है।

pradduman tomar

गृह मंत्री के दौरे के वक्त क्यों गुल हुई बिजली?
ऊर्जा मंत्री के इस बयान पर जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र बरगी विधानसभा के विधायक संजय यादव ने चुटकी ली। यादव बोले कि मंत्रीजी बयान बिजली की ही तरह है। प्रदेश के लोगों को बिजली विभाग से जो भोगना पड़ रहा है, वह किसी से कुछ छिपा नहीं है। अपनी नाकामियों को ढकने के लिए सरकार के मंत्री ऐसे बयानों का सहारा ले रहे है। यादव ने राजधानी भोपाल में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को भी याद दिलाया कि करीब 20 घंटे बिजली गुल थी। विभाग के कमर्चारी फाल्ट नहीं सुधार पाए थे। अमित शाह का एक कार्यक्रम जनरेटर चलाकर हुआ। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में कई घंटे बिजली कटौती बदस्तूर जारी है। समस्याएं जस की तस है। अनाप शनाप बिजली बिल भेजकर जनता को लूटा जा रहा है।

ये भी पढ़े-Jabalpur News : 'मैं राजनीति छोड़ दूंगा..', यदि RSS को कोई आतंकी संगठन प्रूफ कर दें, बोले मंत्री विजय शाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+