Digvijay Singh के खिलाफ फिर मानहानि केस की तैयारी, जबलपुर BJP MLA इंदु तिवारी ने भेजा नोटिस, कही ये बात
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जबलपुर में दिए अपने ही बयान में घिर सकते है। बीजेपी विधायक सुशील तिवारी 'इंदु' ने उनको नोटिस भेजा है। दिग्विजय ने इंदु तिवारी पर पीडीएस व्यवसाय को लेकर गंभीर आरोप लगाए है।

Digvijay Singh: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। जबलपुर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक सुशील तिवारी ने आपत्ति जताई है। उनकी ओर से दिग्विजय सिंह को नोटिस भेजकर 7 दिनों में जबाव मांगा गया ।
विधायक इंदु तिवारी ने कहा कि उनके विषय में दिग्विजय सिंह ने जो भी आरोप लगाए है, वह निराधार है। दिग्विजय झूठे व्यक्ति है और उनको झूठ बोलने में बहुत मजा आता है। उनके ऊपर मानहानि बने और सुर्ख़ियों में बने रहे, यह उनका मुख्य उद्देश्य है।
तिवारी बोले कि बिना तथ्यों के गलत बयानबाजी कर दिग्विजय सिंह ने उनके साथ प्रशासन पर भी कई बातें कही है। जिससे अपमान हुआ है। अभी 7 दिन का वैधानिक नोटिस दिया है। जिसमें मांग की गई है कि वह प्रमाण दे या फिर माफी मांगे। आगे मानहानि की कार्रवाई की जाएगी।
बीजेपी विधायक इंदु तिवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद कांग्रेस के ही लोग कह रहे थे कि 'बब्बा पगलया गया है, कुछ भी बोलता है।' तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि इसी तरह घूमकर दिग्विजय सिंह चाहते है कि कुछ सीटें और कबाड़ ली जाए। चुनाव के वक्त ऐसा काम करते है ताकि वह केंद्र को बता सकें।

एडवोकेट पंकज दुबे के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में विधायक इंदु तिवारी ने दिग्विजय सिंह से फेसबुक पेज से उन पर लगाए आरोपों वाला वीडियो हटाने की मांग भी की है। इसके साथ ही माफी न मांगने की दशा में आगे क़ानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। आरोपों को बिना तथ्य और मनगढंत बताया गया है।
वही दिग्विजय सिंह हिंदुत्व को धर्म नहीं मानते वाले बयान पर भी विधायक तिवारी ने दिग्विजय पर पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय को कहा है कि चुनाव में नाम निर्देशन पत्र में धर्म के वाले खाने में हिंदू क्यों लिखते आ रहे है? उनको ऐसा नहीं लिखना चाहिए। उन्होंने सिर्फ हिंदू धर्म को बदनाम करने का ही काम किया है।

Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications