MP News: कोर्ट के आदेश से बन रहे श्रीराम मंदिर के निर्माण का हम स्वागत करते हैं, मैं हिंदू हूं: जीतू पटवारी

Jitu Patwari News: जीतू पटवारी ने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से वादा किया था कि लाडली बहना योजना में बहनों को 3000 रूपये प्रति माह दिए जाएंगे, किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान और 2700 रूपये प्रति क्विंटल के रेट से गेहूं की खरीद की जाएगी, इसके अलावा रसोई गैस का सिलेंडर 450 रूपये में दिया जाएगा।

पटवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम को आए हुए एक महीना दो दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक सरकार ने कोई भी वादा नहीं निभाया है।

Congress leader Jitu Patwaris big statement in Jabalpur regarding Ram temple and Hindus

विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री जी ने भाजपा का वचन पत्र हाथ में लेकर कहा था कि यह हमारी रामायण और गीता है, तो मैं जानना चाहता हूं कि दो-तीन दिन पहले जबलपुर में कैबिनेट की जो बैठक हुई उसमें इस रामायण और गीता का एक भी वचन पूरा करने का फैसला क्यों नहीं लिया गया? मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जबलपुर में पत्रकारों से कही।

पटवारी ने कहा कि दो-तीन दिन पहले हमारी नवनिर्वाचित सरकार ने जबलपुर में कैबिनेट की बैठक की उसी दिन अखबार में यह खबर भी प्रकाशित हुई कि हमारी सरकार जनवरी से लेकर मार्च के बीच में 28,500 करोड़ रुपए कर्ज लेगी। मध्य प्रदेश की सरकार ने कहा कि महिलाओं को लाडली बहन योजना में 3000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, किसानों का धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा और गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा, 450 रुपये में गैस का सिलेंडर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में भाजपा के घोषणा पत्र को लहरा के कहा यह हमारा गीता और रामायण है, तो फिर जबलपुर में हुई कैबिनेट में वचन पत्र के किसी वचन को क्यों नहीं निभाया?

Congress leader Jitu Patwaris big statement in Jabalpur regarding Ram temple and Hindus

पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जिसे ज्यादा मत मिलते हैं, वह जीता है। हम चुनाव परिणाम को सिर माथे पर लेते हैं। मैंने स्पष्ट कहा है कि जनवरी आपकी है जनवरी के बाद कांग्रेस पार्टी विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी और एक-एक घोषणा पर हिसाब लेगी।

चुनाव के समय कोई भी राजनीतिक पंडित मीडिया या आम जनता सभी यह कहते थे कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी लेकिन जो भी कारण हो कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकी, मैं इस विषय पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आज आप में से ही एक कार्यकर्ता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना है। यह नेतृत्व कार्यकर्ताओं का है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सिद्धांत वही सिद्धांत है जो भारत देश का सिद्धांत है जो भगवान रामकृष्ण पैगंबर साहब और गुरु नानक देव जी का सिद्धांत है। मुझे अपने हिंदू होने पर गर्व है और इसी तरह हमारे मुसलमान सिख जैन ईसाई और अन्य धर्म के भाइयों को भी अपने धर्म पर गर्व है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में आज यह बात कही।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल विचार देश का विचार है, संविधान का विचार है, राम-कृष्ण गुरु नानक का विचार कांग्रेस का विचार है, प्रेम-अहिंसा और मोहब्बत का विचार है।

कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म समभाव की बात करती है। हम लोग धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करते हैं। मैं हिंदू हूं, मुझे अपने हिंदू होने पर गर्व है। मैं अपनी जीवन पद्धति हिंदू धर्म के हिसाब से भगवान राम-कृष्ण की पूजा अर्चना करके बिताता हूं। लेकिन मेरा मुसलमान भाई, मेरा सिख भाई, मेरा इसाई भाई, दलित भाई अपनी भावनाओं से निभाएगा। इसमें कांग्रेस पार्टी स्पष्ट है कोई कंफ्यूजन नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+