Jabalpur News: सीएम शिवराज सिंह का अनोखा अंदाज, जबलपुर में धार्मिक कार्यक्रम में गाया अपना प्रिय भजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में आयोजित शिव महापुराण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां भक्ति के अलग अंदाज में नजर आए। सीएम ने यहां अपना प्रिय भजन गाया।

shivraj singh

CM Shivraj's unique style: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में अनोखे अंदाज में नजर आए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कार्यक्रम में पहुंचे। जहां शिवभक्ति में ऐसे लीन हुए कि उन्होंने अपना प्रिय भजन गाया। इस ख़ास मौके पर शिवराज ने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनकी 'दादी मां' यह भजन सुनाती थी। भक्तों ने भी उनका साथ दिया और झूम उठे।

jabalpur

जबलपुर में ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति द्वारा रांझी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीमद शिव महापुराण किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। चौहान ने कथा सुनने आये भक्तों के अनुरोध पर अपना प्रिय भजन "श्री रामभजन सुखदायी, भजो रे मेरे भाई ये जीवन दो दिन का " गाकर सुनाया। मुख्यमंत्री द्वारा पूरी लय में गाये गये इस भजन के दौरान कथा पंडाल में बैठे भक्तजनों ने भी तालियां बजाकर साथ दिया । भक्तजन भजन के दौरान झूमकर नाचे भी । सीएम ने इस भजन को अपना सबसे प्रिय भजन बताया । उन्होंने कहा कि जब वे छोटे थे तब यह भजन उन्हें उनकी दादी सुनाया करती थी।
cm shivraj singh

दरअसल विधायक अशोक रोहाणी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कथा पंडाल में बैठे सभी भक्तजन आज उनसे इस भजन को सुनना चाहते हैं । सीएम ने भजन शुरू करने के पहले तबला और हारमोनियम वादकों से अनुरोध किया कि भाषण देते-देते उनका गला खराब है, इसलिये साथ देकर उनके सुर को वे सुरीला बनाएं । सीएम चौहान ने भजन शुरू किया और पूरा गाया। भजन के दौरान पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिन्होंने गायन की खूब सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसके पहले कथा मंच पर कथा वाचक आचार्य स्वामी अशोकानन्द महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया । मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री का विधायक अशोक रोहाणी ने साफा पहनाकर स्वागत किया । मुख्यमंत्री रीवा से वापस लौटते समय श्रीमद शिव महापुराण कथा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+