Jabalpur का ऐतिहासिक मदन महल किला 100 करोड़ से संवरेगा, सीएम शिवराज सिंह ने की स्मारक बनाने की घोषणा
Jabalpur News: मध्य प्रदेश एक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक बनाने का ऐलान किया हैं। राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जबलपुर पहुंचे सीएम शिवराज ने बोले कि अमर बलिदानियों-क्रांतिकारियों को सही सम्मान देने का काम सिर्फ केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने ही किया हैं।
मुग़ल शासन में जबलपुर से मंडला तक गोंडवाना साम्राज्य स्थापित था। आजादी की लड़ाई में वीर रानी दुर्गावती ने आत्म सम्मान की खातिर कभी भी मुगल सेना के सामने नहीं झुंकी। आज भी उनकी यादें किले, तालाबं, बाबड़ी के रूप में जीवित हैं। मुख्यमंत्री बोले कि ऐसी धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार ने कई तरह के प्रयास किए हैं।

गोंडवाना समाज से ही राजा शंकर शाह रघुनाथ जैसे क्रांतिकारी भी जन्में और अंग्रेजों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। ऐसे वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिस जगह तोप के मुहं में बांधकर शंकरशाह रघुनाथ शाह को उड़ाया गया था, उस स्थान को आने वाले वक्त नई पहचान मिलेगी। बंदी गृह समेत कई यादों को विकसित किया गया हैं। जिसे आम लोग भी देखकर उनकी कुर्बानी को याद कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रानी दुर्गावती की कई यादों को समेटे मदनमहल किला परिक्षेत्र में भव्य स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया हैं। जिसमें रानी के जीवन से जुड़ा संग्रहालय और अन्य गोंड क्रांतिकारियों से जुड़ी यादों को प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर द्वारा सोमवार को शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस पर बोल रहे थे। उनके166 वें बलिदान दिवस पर मालगोदाम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्र में के बाद वेटनरी कालेज गए, जहां कार्यक्रम के दौरान कई घोषणाएं की। आदिवासी अंचल से आए आदिवासी भाई -बहन सीएम शिवराज की घोषणा से बेहद खुश हैं। जबलपुर को मिली इस सौगात का सभी ने स्वागत किया हैं।












Click it and Unblock the Notifications