Jabalpur News: पुलिया से टकराई बुलेरों गाड़ी के उड़े परखच्चे, जबलपुर के सहजपुर में पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सहजपुर के नजदीक गाड़ी पुलिया से ऐसे टकराई कि उसके परखच्चे उड़ गए। घटना में वाहन में सवार में तीन साल की बच्ची समेत पति-पत्नी की मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव पीएम के लिए भिजवा दिए गए हैं।
भेड़ाघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा अमन ढाबा के नजदीक हुआ। बेलखेड़ा दरादेही गांव के रहने वाले 28 वर्षीय ओम प्रकाश अपनी पत्नी सविता बाई और तीन साल की बच्ची के साथ काम से शहर आए हुए थे। रात को जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी मोड़ के पास पुलिया पर दुर्घटना घटित हुई।

सभी बुलेरों गाड़ी में सवार थे। वाहन ओमप्रकाश चला रहा था। कुछ चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि नया हाईवे होने के कारण वाहन तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रहा था। तभी अचानक पुलिया से गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वाहन चकनाचूर हो गया और उसमें बच्ची समेत सवार तीनों लोग बुरी तरह चिपट गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने फ़ौरन हादसे की खबर पुलिस को दी। जिसके बाद राहत-बचाव के लिए टीम जब तक पहुंची, तब तक गाड़ी में फंसे बच्ची समेत पति-पत्नी दम तोड़ चुके थे।
बड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को निकाला गया और पीएम के लिए मेडिकल हॉस्पिटल भिजवाया गया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक ओमप्रकाश के रिश्तेदार राजेश ने बताया कि बुधवार की शाम 7 बजे ओमप्रकाश से मोबाइल पर बात हुई थी। उसके डेढ़ घंटे बाद बाद यह बुरी खबर आई। परिजनों इस हादसे को लेकर गहरे सदमें में हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे ओपर वाहनों की रफ़्तार पर किसी तरह का अंकुश नहीं हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सिर्फ कागजों पर दावे किए जाते हैं। यदि वाहन चालकों को ऐसे हाईवे के चौराहों पर सतर्क करने में गंभीरता दिखाई जाए तो इन दुर्घटनाओं को टाला जा सकता हैं।












Click it and Unblock the Notifications