दो किमी तक घिसटती रही टक्कर मारने वाली गाड़ी में फंसी बाइक, मौत की खबर देकर लौट रहे युवक की मौत
चरगंवा का रहने वाला 45 वर्षीय दशरथ प्रसाद मरावी का बेटा रंजीत मरावी और भतीजा कमलेश मरावी रिश्तेदार के घर परिवार में हुई गमी की सूचना देने गए थे। दोनों युवक जब तिन्सी से तिलवारा लौट रहे थे, तेज रफ़्तार पिकअप वाहन से उनकी
जबलपुर, 22 जून: शहर से दूर बरगी के मुकुनवारा में एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। तेज रफ़्तार जा रहे पिकअप वाहन ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर उसमें बाइक फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटती रही। जिसमें बाइक सवार का एक पैर कटकर दूर खेत में जा पहुंचा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि मृतक और उसका चचेरा भाई परिवार में हुई गमी की सूचना देकर वापस घर लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक चरगंवा का रहने वाला 45 वर्षीय दशरथ प्रसाद मरावी का बेटा रंजीत मरावी और भतीजा कमलेश मरावी रिश्तेदार के घर परिवार में हुई गमी की सूचना देने गए थे। दोनों युवक जब तिन्सी से तिलवारा लौट रहे थे, तेज रफ़्तार पिकअप वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब दो किलीमीटर तक पिकअप वाहन में फंसकर घिसटती रही जिसमें रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दूसरा युवक कमलेश बुरी जरह घायल हो गया।

युवक का पैर कटकर खेत में पहुंचा
रोंगटे खड़े कर देने वाले इस दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। फ़ौरन घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को पीएम और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। चश्मदीदों के मुताबिक मृतक युवक का हादसे में एक पैर भी कट गया। जो घटना स्थल से दूर खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने बाइक को टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जिस मार्ग पर यह भीषण दुर्घटना हुई, वह नागपुर-जयपुर NH-7 हाइवे से लगा है। यहाँ रोजाना यातायात का दबाब बना रहता है। हाईवे होने की वजह से छोटे-बड़े वाहन तेज रफ़्तार से गुजरते है। स्पीड नियंत्रक चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए है, लेकिन ट्रेफिक पुलिस द्वारा वाहनों की रफ़्तार पर कोई कार्रवाई न होने के कारण आए दिन यहाँ सड़क हादसे हो रहे है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश भी देखा गया। लोगों की मांग ही अंधाधुंध रफ़्तार से भागने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़े-जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी का पति किडनेप ! जानिए फिर अचानक क्या हुआ..












Click it and Unblock the Notifications