MP के महाकौशल के लिए बड़ा दिन, पीएम मोदी सौगातों की बारिश करने पहुंच रहे जबलपुर

PM modi jabalpur visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 12 हजार 600 करोड़ रुपये की सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्वच्छ पेयजल की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

big-day-for-mps-mahakaushal-pm-modi-is-reached-jabalpu

100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण- भूमिपूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गैरिसन ग्राउंड पर । इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगेे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में व्यवस्थाओं को पूरी तरह से चाैकस कर दिया गया। गैरिसर ग्राउंड के आस-पास से आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। जगह-जगह बैरीकेट लगा दिए गए हैं। कार्यक्रम से पहले राज्य स्तर के आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ संभागायुक्त, आइजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल का दौरा किया। प्रशासन, पुलिस सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसी व्यवस्था कर रखी हैं कि कोई परिंदा भी नजरों से बच कर पर न मार पाए।

सर्किट हाउस क्रमांक एक के पास स्थित चौराहे से गैरिसन मैदान तक के रास्ते को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी प्रकार से वैलांकिनी माता चौक से भी गैरिसन मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल के आस-पास दो किलीमीटर की परिधि में विशेष नजर रखी जा रही हैं। डुमना से गैरिसन तक के रास्ते में भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा सैनिक तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+