खितौली की बाघिन रॉ का जलवा, अपने शावकों के साथ किया पर्यटकों को रोमांचित
हिन्दुस्तान अतुल्य है। हर पर्यटन को निहारने की हर किसी की चाहत रहती है। खासकर वाइल्ड लाइफ पर्यटन में यदि खूबसूरत जानवर आपकी आँखों के सामने आ जाए तो खुशियाँ चार गुनी हो जाती हैं।
जबलपुर, 30 मई: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में सक्रिय बाघिन रॉ इन दिनों पर्यटकों के रोमांच में चार चाँद लगा रही हैं। सोमवार को बाघिन के साथ उसके चार शावक दिखे, पर्यटकों की जिप्सियों के सामने कुछ पलों के लिए उनका विचरण मौजूद पर्यटकों की ख़्वाहिश पूरी कर गया। जंगल में एक तरफ से निकलकर बाघिन और उसके चारों शावक अचानक जिप्सी के मार्ग पर आ गए और पर्यटकों के सामने से होते हुए जंगल में दूसरी तरफ चले गए। कुछ ही क्षणों के लिए सही लेकिन 5 बाघों को अपने सामने देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे।

पर्यटकों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया रोमांचक वीडियों
हिन्दुस्तान अतुल्य है। हर पर्यटन को निहारने की हर किसी की चाहत रहती है। खासकर वाइल्ड लाइफ पर्यटन में यदि खूबसूरत जानवर आपकी आँखों के सामने आ जाए तो खुशियाँ चार गुनी हो जाती हैं। ऐसा महसूस होता है, जैसे प्रकृति का स्वर्ग कही और नहीं, बल्कि यही है। सोमवार को मप्र के बांधवगढ़ के खितौली पर्यटन रेंज में पर्यटन करने निकले लोगों के लिए कुछ ऐसा ही महसूस हुआ। जल क्रीड़ा में मशगूल रहने वाली यहाँ की बाघिन रॉ इन दिनों अपना अलग जलवा बरक़रार रखें हुए है। भीषण गर्मी के बीच जारी पर्यटन में यहाँ पहुँच रहे पर्यटकों को अलग-अलग नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। अपने चार शावकों के साथ बाघिन रॉ टूरिस्ट की जिप्सियों के सामने से निकली, तो लोगो की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस नज़ारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने से लोग खुद नहीं रोक पाए। बाघिन और शावक का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों को देखकर अन्य लोगों की भी ख्वाहिश हो रही है, कि वह इस पर्यटन स्थल की रेंज में पहुँच जाए।

बाघों की सघनता के मशहूर है बांधवगढ़
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क दुनिया के टॉप 25 पार्क में शामिल हैं। मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों में अपनी अलग अहमियत रखनी वाली इस जगह पर छोटी तितलियों से लेकर राजसी बाघों की मौजूदगी हैं। यहाँ के बाघों ने दुनिया भर में विशेष ख्याति अर्जित की है। असामान्य रूप से उच्च घनत्व वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक सुखद अहसास का अनुभव कराता है। जिसके नजारें बीच- बीच में देखने को मिलते रहते हैं। पिछले हफ़्ते बाघिन रॉ जल-क्रीड़ा करते देखे गई थी। उस वक्त भी इसी बाघिन का वीडियों वायरल हुआ था। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट ने बताया था कि तेज गर्मी से बचने वन्य जीव भी ठंडक वाला स्थान तलाशते रहते हैं। पिछले हफ़्ते मौजूदा तापमान से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा था। लिहाजा ठंडक महसूस करने बाघिन तालाब में क्रीड़ा करते नजर आई। यही एंट्री गेट के नजदीक रॉ फीमेल के नाम से चर्चित बाघिन का अपने शावकों के साथ अठखेलियाँ भी पर्यटकों के कैमरों में कैद हो चुकी हैं। मानसून के सक्रिय होने के बाद वैसे भी कुछ वक्त के लिए इन पर्यटन क्षेत्रों में ताला लग जाता हैं। पर्यटकों के लिए यह पार्क बंद हो जाते हैं। यही वजह है अब जितने भी दिन बचे है उसमें पर्यटन का लुत्फ़ उठाने भीड़ बढ़ती जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications