Jabalpur News: दमोह में सरदार पटेल की मूर्ति अनावरण पर लगी रोक, जबलपुर हाईकोर्ट का सरकार समेत अन्य को नोटिस

एमपी के दमोह में सार्वजनिक पार्क की भूमि ट्रस्ट के नाम फिर सरदार बल्लभ भाई पटेल मूर्ति अनावरण का मामला क़ानूनी पेंच में उलझ गया हैं। जबलपुर हाईकोर्ट ने मूर्ति अनावरण पर रोक लगा दी है। सरकार और अन्य को नोटिस जारी किए है।

jabalpur

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सार्वजनिक पार्क की भूमि पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति लगाए जाने का मामला क़ानूनी पेंच में उलझ गया है। इस सिलसिले में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें बताया गया कि पार्क के लिए आवंटित भूमि एक ट्रस्ट के नाम कर दी गई , जिस पर अवैधानिक तरीके से मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। साथ मूर्ति का भी अनावरण का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया। जबलपुर हाईकोर्ट ने सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, ट्रस्ट और अन्य को नोटिस जारी किए है। कोर्ट ने फिलहाल मूर्ति अनावरण पर भी रोक लगा दी है।

court

दमोह जिले के हिरदेपुर गांव में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण का मामला खटाई में पड़ गया है। इसके लिए झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और सांसद प्रहलाद पटेल पहुंचे थे। लेकिन मप्र हाईकोर्ट में दायर याचिका पर हुए आदेश के बाद अनावरण कार्यक्रम रुक गया। दरअसल दमोह के अनुराग हजारी ने एक जनहित याचिका में बताया कि गांव की 0.80 हेक्टेयर भूमि पार्क निर्माण के लिए आवंटित की गई थी। इसी पार्क में मूर्ति भी लगाया जाना है। लेकिन ग्राम पंचायत ने यह जमीन एक ट्रस्ट के नाम कर दी है। निजी ट्रस्ट उक्त जमीन पर व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कई दुकानों का भी निर्माण करा रहा है, जो अवैधानिक हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश रविविजय कुमार और जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने मूर्ति के अनावरण पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार, ग्राम पंचायत, संबंधित ट्रस्ट और अन्य को नोटिस जारी किए गए है। सभी से चार सप्ताह में जबाब माँगा गया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जनवरी को निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि सरदार पटेल की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए 15 दिसंबर को झारखंड के राज्यपाल और सांसद प्रहलाद पटेल पहुंचे थे।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: सुब्रत राय सहारा हाजिर हो, पैरा बैंकिंग मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, जमानती वारंट भी जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+