Bajrang Dal Protest: जबलपुर में तांडव , कांग्रेस दफ्तर में पथराव-तोड़फोड़-उत्पात, कांग्रेसियों ने घेरा थाना
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल 'बजरंग दल बैन' के खिलाफ अब उग्र विरोध शुरू हो गया है। एमपी के जबलपुर में बजरंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। निशाने पर कांग्रेस दफ्तर रहा। यहां जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया गया

Bajrang Dal Protest: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के 'बजरंग दल बैन' मुद्दा अब उत्पात पर उतर आया है। 'देश का बल बजरंग दल' बैनर झंडे के साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर में बजरंगियों ने उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस के दफ्तर को निशाना बनाते हुए पथराव, तोड़फोड़ और जमकर बवाल मचाया।
Recommended Video
दर्जनों की संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में लट्ठ लेकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। कार्यालय बंद मिला तो वहां आसपास टीन शेड, खिड़कियां, गमले और मार्बल तोड़ दिए। करीब आधे घंटे चले उत्पात के बाद पुलिस पहुंची।
इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के नीचे आसपास की दुकानों पर पत्थरबाजी हुई। दहशत की वजह से कुछ दुकानदारों ने अपनी शटर गिरा ली। बाद में जब पुलिस पहुंची तो प्रदर्शनकारी खड़े हुए। इसके बाद कांग्रेसी भी पहुंचे और घटना का विरोध किया।

कांग्रेसियों ने कोतवाली पुलिस थाने का घेराव किया। नेताओं ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये। पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव बोले कि प्रशासन ने ऐसा उत्पात करने की ऐसे संगठनों को छूट दे रखी है। प्रदर्शन की पूर्व सूचना होते हुए भी पुलिस घटना होने के बाद पहुंची।

इधर बजरंग दल के नेता सुमित ठाकुर हेट स्पीच देते नजर आए। बोले जिनके पूर्वज जिहादी हो, उनके बाप भी बजरंग दल को बैन नहीं कर सकते हैं। जिस भाषा में कांग्रेस ने संगठन को बैन करने की बात की है, एमपी में कांग्रेस को उसी भाषा में जबाव देने की धमकी भी दी।

कोतवाली सीएसपी अखिलेश शुक्ला का इस तोड़फोड़ उत्पात के मामले में बेहद चौकाने वाला बयान रहा। बोले कि यदि कोई बदनीयती से आए और ऐसी तोड़फोड़ करके चले जाए तो पुलिस क्या करेगी? घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस का पहरा होने का दावा भी किया। उसके बावजूद कांग्रेस के दफ्तर में तांडव मचता रहा। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच कर उत्पातियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही हैं.












Click it and Unblock the Notifications