Bajrang Dal Protest: कांग्रेसियों को चाटे मारे, अवैध हथियारों से लैस उत्पातियों ने जबलपुर दफ्तर में की तोड़फोड़

एमपी के जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर में हुई तोड़फोड़ के बाद बजरंग दल बैन मुद्दे पर सियासत और गर्मा गई है। कांग्रेस द्वारा दर्ज कराई गई FIR में हमलावरों को हथियारों से लैस होना बताया है।

jabalpur bajrang dal

Bajrang Dal Protest: एमपी के जबलपुर में बजरंगियों पर कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ उत्पात मचने ही आरोप नहीं लगा, बल्कि रॉड, लाठी, डंडे, नुकीले चाकू और अवैध हथियारों से भी लैस थे। इतना ही दफ्तर के नीचे खड़े दो कांग्रेसी नेताओं को प्रदर्शनकारियों ने चाटे भी जड़े।

पुलिस में कांग्रेस द्वारा दर्ज कराई गई एफआईएफ में मजमून ऐसा ही लिखा। नगर कांग्रेस संगठन मंत्री मनोज सेठ और ग्रामीण अध्यक्ष राजेश पटेल कार्यालय के नीच खड़े थे। तभी भगवा गमछा और झंडे लिए नारेबाजी करते युवकों की भीड़ ने धावा बोल दिया।

jabalpur congress

मनोज और राजेश को देखते ही उन्हें प्रदर्शनकारियों ने चाटे मारना शुरू कर दिया था। फर्स्ट फ्लोर पर चैनल गेट का ताला तोड़ते हुए दफ्तर की तरफ पहुंच गए। रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी जान से मारने की धमकी देते हुए आगे बढ़ते चले गए।

jabalpur

आरोप है कि उत्पातियों ने टाइल्स में लगी भगवान गणेश की मूर्ति, महात्मा गांधी की फोटो तोड़ दी फिर मार्बल ग्रेनाईट की शीट भी तोड़ी। बजरंग दल जिंदाबाद के नारे लगा रहे प्रदर्शनकारी कह रहे थे कि जो भी इस दफ्तर में आएगा, उसे जान से मार देंगे।

fir

दफ्तर में तोड़फोड़ के साथ मारपीट का शिकार हुए मनोज सेठ करीब दो सौ उत्पातियों की भीड़ में ६ लोगों को नाम और चेहरे से जानते थे। अशोक रोहितास, विजय यादव, राजेश रैकवार, सुमित सिंह, संजय तिवारी, भूरा पहलवान ने भी जमकर तोड़फोड़ मचाई।

fir 2

शहर की लॉर्डगंज पुलिस ने कांग्रेस की शिकायत पर कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसमें ६ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 200 लोग अज्ञात है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। वही कांग्रेस विधायक तरुण भनोट, संजय यादव, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। इस बवाल के बाद कोई प्रतिक्रिया न हो इसके मद्देनजर जबलपुर में बीजेपी संभागीय दफ्तर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+