Jabalpur News: जिन वोटर्स को EVM-VVPAT नहीं पता, जबलपुर में उनके लिए अवेयरनेस कैम्पेन
Jabalpur News: मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। जिसकी तैयारियों में निर्वाचन विभाग भी जुटा हैं। वोटर्स लिस्ट का भी कार्य जारी हैं। कई ऐसे वोटर्स जो पहली बार वोटिंग करेंगे, उनको EVM-VVPAT की जानकारी देने अभियान चलाया जा रहा हैं।
नए मतदाताओं के अलावा अन्य मतदाता जिन्हें मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लेना है, उन्हें भी हर बारीकी से अवगत कराया जा रहा। जबलपुर कलेक्ट्रेट में इसके लिए ज्यादातर युवाओं की भीड़ ज्यादा पहुंच रही हैं। वो लोकतंत्र के बड़े पर्व मतदान के हर पहलू की जानकारी हासिल कर रहे।
कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-37 में प्रदर्शन के लिये इव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीन अवलोकन के लिए रखी गई हैं। गुरूवार को जबलपुर ब्यूटीशियन वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यों और एसोसिएशन द्वारा संचालित ब्यूटीशियन कोर्स की प्रशिक्षणार्थियों ने बारीकियां समझीं । इसके साथ ही मतदान करने के तरीके जाने।

अवेयरनेस कैम्पेन के तहत कलेक्टर कार्यालय के अलावा ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालयों में बनाये गये प्रदर्शन केंद्रों पर भी आम लोगों के अवलोकनार्थ रखा गया है। प्रदर्शन केंद्रों पर पहुँच रहे नागरिकों को यहां तैनात ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीन के तकनीकी पहलू बताये जा रहे हैं। उनकी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।
प्रदर्शन केंद्रों में ईव्हीएम से डेमो वोट डालने की सुविधा भी दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बेलट यूनिट पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित डमी प्रतीक चिन्ह लगाये गये हैं। डेमो वोट डालकर मतदाता व्हीव्हीपेट मशीन की स्क्रीन पर देख रहे हैं कि जिसे उन्होंने वोट दिया उसी को गया है या नहीं। मतदान के दौरान ज्यादा से ज्यादा मतदाता वोट डालें इसके लिये भी लोगों को प्रदर्शन केंद्रों पर प्रेरित किया जा रहा है। मतदाताओं से भी अपील की जा रही है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।












Click it and Unblock the Notifications