Jabalpur News: फिर अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की चपेट में जबलपुर के दो इलाके, लगाई गई पाबंदी
मप्र के जबलपुर में एक बार फिर अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पूरे जिले में हडकंप मच गया हैं। सिहोरा तहसील के दो वार्डों में सुअरों में फ्लू के लक्षण होने पर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकीं रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कलेक्टर ने दोनों वार्डों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए इलाके को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। इन्फेक्टेड जोन में पाये जाने वाले सभी सूकर आश्रयों में सूकरों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई हैं।

जबलपुर के ग्रामीण इलाके नगर पालिका सिहोरा के वार्ड क्रमांक एक मोती वार्ड और वार्ड क्रमांक तीन सावरकर वार्ड में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर यहॉं के सूकर पालन स्थलों को रोग का एपिसेन्टर घोषित किया है। इसके साथ ही उन्होंने इन स्थलों के एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और इस जोन के आस-पास की 9 किलो मीटर की परिधि को सर्विलांस जोन घोषित किया है।
प्रशासन द्वारा संक्रमण के फैलाव को रोकने द प्रीवेंसन एण्ड कंट्रोल ऑफ इन्फेक्टियस एण्ड कन्टीजियस डिजीज इन एनीमल एक्ट तहत संक्रमण की रोकथाम के उपाय किए जा रहे है।इन्फेक्टेड जोन में पाये जाने वाले सभी सूकर आश्रयों में सूकरों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आदेश में पिछले 30 दिवस में हुए सूकरों के परिवहन संबंधी विवरण एकत्रित कर अन्य संभावित रोग क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। आदेश में कहा गया है कि मृत सूकरों के शरीर को यथासंभव इन्फेक्टेड परिसर में ही डीप बुरियल विधि से निष्पादित किया जाए। सुअरों या उनके मांस के क्रय विक्रय पर भी पूर्णत: प्रतिबंधित लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने वालों के खिलाफ प्रशासन क़ानूनी कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में भी आवारा सुअरों को पकड़ने नगर निगम को निर्देश जारी किए गए है।












Click it and Unblock the Notifications