Jabalpur News: 'गंदगी की खान है मंदाकिनी'! जबलपुर में फैशन शो में मचा बवाल, हिंदूवादी संगठनों का आरोप

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में फैशन शो और मेकअप सेमीनार प्रोग्राम में जमकर बवाल हुआ। दरअसल आयोजन में गेस्ट बनाई फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी को लेकर हिंदूवादी संगठन भड़क गए। उन्होंने मंदाकिनी को अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद से कनेक्शन जोड़ते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ पहुंचने पर वहां भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

दरअसल यहां एक कमेटी द्वारा महिलाओं के लिए फैशन शो का आयोजन किया था। जिसमें प्रतिभागियों को मेकअप की ट्रेनिंग भी दी जा रही थी। फाइनल प्रोग्राम में मंदाकिनी को भी बुलाया गया हैं। लेकिन उससे पहले मंदाकिनी का विरोध शुरू हो गया हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्टेज पर लगे पोस्टर फ्लैक्स फाड़ दिए और जमकर नारेबाजी की।

हिन्दू धर्मसेना के संयोजक योगेश अग्रवाल ने कहा कि यदि इस कार्यक्रम में मंदाकिनी शामिल होंगी तो प्रोग्राम बंद करवा दिया जाएगा। आरोप लगाया कि मंदाकिनी का चरित्र देश विरोधी होने के साथ उसका कनेक्शन अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद से भी रहा है। ऐसे में आयोजन में पहुंचने वाली महिलाओं पर बुरा असर पड़ेगा। दुष्प्रभाव को रोकने के लिए संगठन पुरजोर विरोध करता रहेगा।

Actress-Mandakini-ruckus-in-fashion-show-in-Jabalpur

चंडी वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष लता ठाकुर ने फैशन शो का विरोध करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जो फिल्म अभिनेत्री शामिल हो रही हैं, वे गंदगी की खान हैं। ऐसे फ़िल्मी कलाकारों या लोगों के हम शहर में कोई भी प्रोग्राम होने नहीं देंगे। हिन्दू संस्कृति की रक्षक और राष्ट्र प्रेम की भावना रखने वालों को बुलाया जाना चाहिए। किसी भी रूप में यदि कलंकित लोगों को कार्यक्रमों में बुलाया गया तो उन्हें खदेड़कर भगाया जाएगा।

इधर हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुँची और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया गया। हिंदूवादी संगठन ने पुलिस को भी एक लिखित शिकायत देते हुए चेतावनी दी हैं. उधर आयोजकों का कहना है कि सामान्य तौर अन्य कार्यकमों में मंदाकिनी को बुलाया जाता है, उसी तर्ज पर इस कार्यक्रम में उन्हें गेस्ट बनाया गया हैं। किसी की भी भावना को ठेस पहुंचाने संबंधी कोई भी आयोजन नहीं रखा गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+