AC Price: फटाफट खरीद लो, AC रेफ्रिजरेटर की कीमतों में लगने वाली है आग, जानिए ऐसा क्यों होगा
अभी मार्केट में मिलने वाले AC रेफ्रिजरेटर का निर्माण करने वालों कंपनियों को ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशियंसी (BEE) के मापदंडों का पालन करना अनिवार्य है। बीईई के मानकों के अनुरूप अभी तक स्टार रेटिंग में भी बदलाव हो गया है।
जबलपुर, 07 जुलाई: भले ही बारिश मौसम में ठंडक घोल रही है, बाबजूद इसके यदि आप एसी (AC) खरीदने का सोच रहे है, तो देरी न करे और फटाफट खरीद ले। हो सकता है कि आने वाले दिनों में नई पॉलिसी और नई रेटिंग के साथ बाजार में आने वाले एसी (Air Conditioner) के लिए आपको ज्यादा ज़ेब ढीली करना पड़े। दरअसल ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशियंसी (बीईई) ने देशभर में नया स्टार रेटिंग सिस्टम लागू कर दिया है। मानकों में बदलाव की वजह से करीब 10 फीसदी तक कीमतों में इजाफा होने के संकेत है।

इसलिए कीमतों में होगा इजाफा
अभी मार्केट में मिलने वाले AC रेफ्रिजरेटर का निर्माण करने वालों कंपनियों को ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशियंसी (BEE) के मापदंडों का पालन करना अनिवार्य है। बीईई के मानकों के अनुरूप अभी तक स्टार रेटिंग में भी बदलाव हो गया है। फाइव स्टार रेटिंग वाला एसी अब फोर स्टार रेटिंग रह गया है। इस वजह से अपडेट रेटिंग और नए मॉडल के साथ आने वाले एयर कंडीशनर की इनपुट कास्ट बढ़ेगी, जिससे कीमतों में करीब दस फीसदी तक इजाफा होने का अनुमान है।

मार्केट में पुराना स्टॉक, नया अगले साल
गर्मी का सीजन निकलने के बाद बाजार में पुराने स्टॉक वाले एसी ही मिल रहे है। उनकी पहले की मैन्यु फेक्चरिंग है तो उनकी कीमत भी पुरानी ही है। साल 2022 में फरवरी-मार्च में एसी-रेफ्रिजरेटर के दामों में कुछ उछाल आया था। इस बार डिमांड भी ज्यादा रही और कोरोनाकाल के मुकाबले बाजार में तेजी रही। बड़े शहरों में अधिकांश जगहों पर पुराना स्टॉक ख़त्म हो गया है। जहाँ थोडा बहुत बचा है तो वहां अलग-अलग कम्पनियों और फीचर के हिसाब से रेट है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में कंपनियां जो नया स्टॉक तैयार करेंगी, उसमे नई पॉलिसी का ख्याल रखना होगा। नया स्टॉक साल के दीपावली या उसके बाद आने की संभावना जताई जा रही है।

इसलिए इतने बढ़ेंगे दाम
उत्पाद निर्माताओं से जुड़े जानकारों का कहना है कि रेटिंग बदलाव की वजह से उत्पादन की उच्च लागत होगी और कीमतों में 7-10% का इजाफा होगा। वहीं इसके बाद अगले साल जनवरी से रेफ्रिजरेटर के लिए ऊर्जा मानदंडों को कड़ा किया जा सकता है। कंपनियों ने कहा कि दिशानिर्देशों में बदलाव से लागत में इजाफा होगा। इसके कारण फोर स्टार और फाइव स्टार जैसे उच्च ऊर्जा रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर का निर्माण करना मुश्किल हो जाएगा। उर्जा दक्षता ब्यूरो की नई गाइडलाइंस के हिसाब से AC के एयर फ्लो में बढ़ोत्तरी, कॉपर ट्यूब सरफेस एरिया में इजाफा, एनर्जी एफिसिएंट कम्प्रेसर भी लगाना होगा। जिससे उत्पादन की लागत बढ़ना स्वाभाविक है।

इसके बाद अगला बदलाव 2025 में
ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशियंसी (बीईई) को नई स्टार रेटिंग इसी साल जनवरी 2022 से लागू करना था । लेकिन AC रेफ्रिजरेटर कारोबार जुड़े एक्सपर्ट और उत्पादनकर्ताओं ने इसे आगे टालने की गुजारिश की थी । उत्पादनकर्ताओं के पास पहले का स्टॉक वैसे ही डम्प था, ऊपर से पिछले दो सालों में कोरोनाकाल के दौरान मंदी की मार ने व्यापार पर ब्रेक लगा दिया था । लॉकडाउन में पहले के प्रोडक्ट नहीं बिक सकें थे, जिसे बेचने वक्त माँगा गया था । बीईई ने भी अपने फैसले को 6 महीने के लिए टाल दिया था । अब वह मियाद निकल चुकी है, इसके बाद अगली रेटिंग में बदलाव तीन साल बाद यानि 2025 में होंगा ।
ये भी पढ़े-गजब की मिठाई: लड्डू के साथ खरे-खरे 500 के नोट, डिब्बा खोलते ही उड़ गए होश












Click it and Unblock the Notifications