Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

iPhone X: बेटी की गलती की वजह से एप्पल ने पिता को नौकरी से निकाला

नई दिल्लीः बाजार में अभी आईफोन X आने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। लेकिन आईफोन X का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद कई तरह की बातें सामने आने लगी। एप्पल ने जब वीडियो की जांच की तो पता लगा कि उसके एक कर्मचारी की बेटी ने इस वीडियो को पोस्ट किया। इसके बाद कंपनी ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया।

iPhone X leaked footage of her Apple engineer dad's iPhone X

अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस वीडियो को इस हफ्ते की शुरुआत मे पोस्ट किया गया। वायरल हो रहे वीडियो को ब्रूक ऐमीलिया पीटरसन ने ऐपल कैम्पस की अपनी ट्रिप को शूट किया है। वीडियों में एप्पल के कर्मचारी दिख रहे हैं।

नौकरी से निकाले गए कर्मचारी के हाथ में भी आईफोन X देखा जा सकता है। इस वीडियो में आईफोन X से जुड़ी कई जानकारियां है। आईफोन X के फुटेज पर QR कोड्स लगा है। इस कोड्स का इस्तेमाल सिर्फ एप्पल के कर्मचारी कर सकते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारी ने इस जिम्मेदारी ली है और अपनी लगती को माना है। कंपनी के पॉलीसी के अनुसार कोई भी कर्मचारी इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के जुनैद हत्या मामले में जज ने सरकारी वकील पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई का आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+