Zelenskyy elimination: रूस के पूर्व नेता Medvedev ने यूक्रेन के राष्ट्रपति की हत्या का आह्वान किया, हड़कंप
रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर कथित हमले की खबरों के बीच रूस के पूर्व नेता मेदवेदेव ने कहा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को मार देना चाहिए। उनके इस आह्वान के बाद हड़कंप मच गया है।

Zelenskyy elimination: रूस और यूक्रेन के युद्ध के 14 महीने से अभी अधिक समय बीतने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर कथित हमले की खबर सामने आई। इससे आक्रोशित Medvedev ने यूक्रेन के राष्ट्रपति की हत्या का आह्वान किया है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी AFP ने जेलेंस्की की हत्या के बारे में दिमित्री मेदवेदेव का बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि पुतिन पर ड्रोन अटैक के बाद रूस के पूर्व नेता मेदवेदेव ने आह्वान किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को एलिमिनेट कर दिया जाए।
इस संबंध में डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मेदवेदेव ने कहा कि ड्रोन अटैक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति को फिजिकली एलिमिनेट किए जाने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन बचा ही नहीं है।
रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी हेड रहे मेदवेदेव ने राष्ट्रपति जेलेंस्की सहित उनके पूरे राजनीतिक कुनबे को नेस्तनाबूंद करने की बात कही। रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन पर ड्रोन हमला जेलेंस्की ने कराया है।
हालांकि, जेलेंस्की इस तरह की कार्रवाई से इनकार कर चुके हैं। इसी बीच मेदवेदेव का बयान सामने आया है। बता दें कि फरवरी, 2022 में रूस ने जब पहली बार यूक्रेन में स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया, उसी समय से मेदवेदेव आक्रामक हैं।
ड्रोन अटैक की खबरों के बीच बुधवार को कीव ने कहा कि हमले मॉस्को ने खुद से प्रायोजित किए हों, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। क्रेमलिन ने कहा था, कीव शासन ने मानव रहित विमानों से रूस के राष्ट्रपति के निवास- क्रेमलिन पर हमला करने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications