जेलेंस्की ने लिया फैसला, रूसी नागरिकों को इस तारीख से वीजा देना शुरू करेगा यूक्रेन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को घोषणा की है, कि यूक्रेन 1 जुलाई से रूसियों के लिए वीजा पेश करेगा।
कीव, 17 जूनः राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूसियों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को समाप्त कर रहा है। अब रूसी लोगों को 1 जुलाई से वीजा प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कैबिनेट द्वारा बनाई गई योजना अतर्गत लिया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा, "यूक्रेन रूसी संघ के नागरिकों के लिए वीजा व्यवस्था शुरू कर रहा है," यह घोषणा जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम एकाउंट पर की। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था "1 जुलाई, 2022" से प्रभावी होगी।
इस बीच दुनिया के सबसे संपन्न देशों के समूह जी 7 में शामिल फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओं ने गुरुवार को युद्ध के बीच यूक्रेन पहुंचकर वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। इन तीनों नेताओं के साथ रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाज इयोहानिस भी शामिल थे। चारों नेताओं ने युद्ध में यूक्रेन की जनता के जज्बे की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 24 फरवरी को रूस का हमला होने के बाद यूरोप के चार प्रमुख देशों के नेता इस तरह से पहली बार समर्थन जताने यूक्रेन पहुंचे थे।
जर्मन चांसलर ने इसे असीम क्रूरता की संज्ञा दी और इसे बेमतलब की हिंसा करार दिया। खंडहर में तब्दील इमारतों के बीच खड़े होकर चारों नेताओं ने लोगों से आपबीती भी सुनी। इस अवसर पर यूक्रेनी मंत्री ने वहां पर बचाव के लिए किए गए उपायों की जानकारी दी। नेताओं ने वह कार भी देखी, जिसमें बैठे मां और उसके छोटे से बेटे को रूसी सैनिकों ने गोलियों से छलनी कर दिया था।
Ukraine will introduce visas for Russians from July 1: AFP quotes Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy
— ANI (@ANI) June 17, 2022












Click it and Unblock the Notifications