'समाज इस्लामिक है पर बच्चों का शोषण क्यों', नकाब वाली लड़की ने जाकिर नाइक को किया एक्सपोज, भड़क कर कही ये बात
Zakir Naik Video: भारतीय कानून से भगोड़ा कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान में है और कई इस्लामी सम्मेलनों में भाग ले रहा है और उपदेश दे रहा है। ऐसे ही सम्मेलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान की कराची में एक पख्तून लड़की ने अपने एरिया में पीडोफिलिक (बाल यौन शोषण) केसों पर सवाल पूछे, जिसपर जाकिर नाइक भड़क गया है।
पख्तून लड़की ने पीडोफिलिया के अलावा इस्लामी धार्मिक समाज में नशीली दवाओं की लत पर भी सवाल किया था। नकाब पहनी इस लड़की के सवालों को सुन कर जाकिर नाइक भड़क गया और कहने लगा कि 'तुमने इस्लाम का अपमान किया है। तुम गलत हो, तुम्हें माफी मांगनी चाहिए।' आइए जानें इस पूरे घटनाक्रम के बारे में?

ये भी पढ़ें- '...ऐसी लड़कियों को बेटी नहीं कह सकते', जाकिर नाइक ने मंच पर सरेआम किया कुछ ऐसा, चौतरफा हो रही है थू-थू
कराची में पख्तून लड़की ने जाकिर नाइक से क्या-क्या कहा?
पाकिस्तान की कराची की पख्तून लड़की वीडियो में कहती है,
"मैं जिस जगह से आती हूं, वह एक इस्लामी धार्मिक समाज है। महिलाएं बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकलतीं और घर पर ही रहती हैं। पुरुष नमाज नहीं छोड़ते। वे शुक्रवार के उपदेशों में भी भाग लेते हैं। हर किसी का सामाजिक आचरण धर्म पर आधारित है। आपकी बुद्धि के मुताबिक वहां नशाखोरी, पीडोफोलिया (बाल यौन शोषण) और व्यभिचार ने अपनी जड़ें क्यों जमा ली हैं?"
लड़की ने आगे कहा,
''आप इस बारे में क्या कारण बता सकती हैं कि हमारा समाज क्यों टूट रहा है और उलेमा उनपर चर्चा क्यों नहीं करते? खासकर पीडोफाइल को?''
ये भी पढ़ें- 'ऐसी गुस्ताखी ना काबिल बर्दाश्त, ये ढोंगी-पाखंडी लोग...', किस पर फूटा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा?
पख्तून लड़की के सवालों पर क्या बोला जाकिर नाइक?
जाकिर नाइक पख्तून लड़की के सवाल सुनते ही भड़क गया? जाकिर ने जवाब देते हुए कहा,
"आप कहती हैं कि इस्लामी महिलाएं बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकलती हैं। मैं भी बिना जरूरत के बाहर नहीं जाता। पुरुषों को भी बिना जरूरत के बाहर नहीं जाना चाहिए।''
जाकिर नाइक ने आगे कहा,
"आपने कहा कि आपका समाज इस्लामी है और आपके समाज में पीडोफाइल हैं। इसमें विरोधाभास है। इस्लामी माहौल में कोई पीडोफाइल नहीं हो सकता। या तो आपके सवाल का पहला हिस्सा गलत है या दूसरा।''
नाइक ने लड़की पर ऐसा सवाल पूछने के लिए दबाव डालते हुए कहा, "कौन सी इस्लामी किताब पीडोफीलिया का समर्थन करती है? आपको यह कहना चाहिए कि आपका समाज इसे इस्लामी मानता है, तब मैं समझ पाऊंगा।"
सोशल मीडिया पर जाकिर नाइक के वीडियो पर क्या बोले लोग?
ये भी पढ़ें- भारत का भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पहुंचा पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने भेजा था न्योता, जानिए मकसद












Click it and Unblock the Notifications