भड़काऊ भाषण देने के आरोपी जाकिर नाईक ने मलेशिया के पीएम से की मुलाकात
नई दिल्ली। विवादित इस्लाम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक ने मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉक्टर महातिर मोहम्मद से शनिवार को मुलाकात की है। दरअसल कुछ समय पहले इस बात की खबर सामने आई थी कि जाकिर नाईक को मलेशिया भारत को सौंपने के लिए तैयार हो गया, जिसके बाद प्रत्यर्पण की खबरों के बीच जाकिर नाईक ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पहले जो फैसला लिया जा चुका है उसके अलावा कुछ भी नहीं बदला है, भारत इस मामले में मलेशिया से संपर्क बनाए हुए है।

शुक्रवार को महातिर ने इस बात की पुष्टि की है कि जाकिर नाईक को भारत को नहीं सौंपा जाएगा। महातिर का बयान ऐसे वक्त आया जब भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि नाईक के प्रत्यर्पण के लिए भारत की अपील पर मलेशिया की सरकार विचार कर रही है और अभी भी इसपर विचार चल रहा है। हालांकि सरकार की ओर से कहा गया था कि अभी तक उसे इस बात की आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है कि नाईक को भारत को सौंपा जाएगा। इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने भी नाईक के भारत आने की खबर की पुष्टि नहीं की है।
आपको बता दें कि जाकिर नाईक पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप है, जिसकी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाईक के खिलाफ बांग्लादेश में हुए बम धमाके के बाद से जांच चल रही है, इस बम धमाके में दो संदिग्धों ने दावा किया था कि वह जाकिर नाईक के भाषण से प्रेरित थे और वह नाईक के जबरदस्त समर्थक हैं, वह फेसबुक पर उन्हें फॉलो भी करते हैं, साथ ही पीस टीवी पर उसे सुनते भी हैं। जिसके बाद भारत सरकार ने नाईक का पासपोर्ट रद्द कर दिया था और मलेशिया सरकार से उसे भारत को सौंपने के लिए कहा था।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications