दाऊद के बाद अब छोटा शकील का इकलौता बेटा मुबश्शिर शेख बना मौलाना

मुंबई। इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गुर्गे छोटा शकील के इकलौते बेटे के बारे में खबर आई है कि उसने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। खबर है कि माफिया का बेटा मुबश्शिर शेख, जिसकी उम्र 18 साल है, कराची में हाफिज- ए- कुरान बन गया है। मालूम हो कि 'हाफिज-ए-कुरान' उसे कहा जाता है जिसे पूरा कुरान जुबानी याद हो, कुरान में 6,236 आयते शामिल हैं।

छोटा शकील के रिश्तेदार हुए परेशान

छोटा शकील के रिश्तेदार हुए परेशान

शकील के बेटे के बारे में ये बातें सुनकर मुंबई में रह रहे उसके रिश्तेदारों को झटका लगा है। गौरतलब है कि एक साल पहले ही दाऊद के बेटे मोइन के बारे में खबर आई थी कि उसने भी आध्यात्म का रास्ता अपना लिया था।मोइन की तरह, मुबश्शिर ने भी अपने पिता के अपराध और आतंकी गतिविधियों को अस्वीकार किया है, मुबश्शिर के अलावा, छोटा शकील की दो बेटियां जोया और अनम हैं, जिन्होंने कराची में ही डॉक्टरों से विवाह किया है।

 दाऊद और छोटा शकील का रिश्ता काफी गहरा

दाऊद और छोटा शकील का रिश्ता काफी गहरा

आपको बता दें कि पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि दाऊद और छोटा शकील के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं, जिस पर छोटा शकील ने मेल टुडे से फोन पर बात करते हुए बयान दिया था कि वो और दाऊद भाई कभी अलग नहीं हो सकते हैं। जो भी बातें चल रही हैं वो कोरी अफवाएं हैं, दाऊद भाई कभी रिटायर नहीं होंगे, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वे ही हमारे बॉस हैं और हमेशा रहेंगे।

छोटा शकील ने कहा था कि दाऊद भाई एकदम भले चंगे हैं...

छोटा शकील ने कहा था कि दाऊद भाई एकदम भले चंगे हैं...

दाऊद के बिगड़ते स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के बारे में भी छोटा शकील ने कहा था कि दाऊद भाई एकदम भले चंगे हैं, मीडिया में यह झूठ फैलाया जा रहा है कि वो बीमार हैं और कमजोर हो गए हैं, दाऊद का 99 फीसदी वक्‍त सिर्फ बिजनेस में जाता है और 1 फीसदी वक्‍त हम उन लोगों को सबक सिखाने में खर्च करते हैं जो हमारे रास्‍ते में रुकावट बनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+