ट्राउजर और स्लीपर बचाने के चक्कर में 'शॉर्टकट' पड़ा भारी, कीचड़ में लगा दी डुबकी, देखें वीडियो

मालदीव, 28 जुलाई: कभी-कभी लाइफ में रिस्क लेना कितना भारी पड़ता है, उसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्सर हम लोग रास्ते में चलते वक्त गड्ढा या पानी होने पर उसको कूदकर पार करते हैं, लेकिन ऐसा करना एक शख्स को उस वक्त दुखदाई हो गया, जब वो छलांग उसकी उम्मीद से बिल्कुल परे थी और उसने धड़ाम से कीचड़ से भरे दलदले के पानी में डुबकी मार ली। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद उसकी पत्नी ने बनाया, जिसको देखने के बाद आप भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाएंगे।

चप्पल और ट्राउजर बचाने के चक्कर में...

चप्पल और ट्राउजर बचाने के चक्कर में...

दरअसल, एक शख्स की दलदल को पार करने की नाकाम कोशिश इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मालदीव में एक ब्रिटिश पर्यटक मार्टिन लुईस अपनी चप्पल और ट्राउजर को गंदा नहीं करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनको इस बात का अंदाजा नही था कि पैंट और चप्पल बचाने के चक्कर में वो कीचड़ से पूरी तरह से नहा लेगा। उसकी साथ हुई घटना का पूरा वीडियो उसकी पत्नी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो हंसा-हंसाकर आपके पेट में दर्द कर देगा।

दलदल में 'शॉर्टकट' लेना पड़ा भारी

दलदल में 'शॉर्टकट' लेना पड़ा भारी

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक लुईस और उनकी पत्नी राचेल फुवामुला द्वीप पर छुट्टियां मना रहे थे, जब लुईस ने दलदल में 'शॉर्टकट' लेने का फैसला किया तो यह कदम उसके लिए भारी पड़ गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लुईस पहले आते है तो उनके स्लीपर कीचड़ में फंस जाते हैं, जिसके बाद वो उनको हाथ में लेकर छलांग लगाने की कोशिश करते हैं और धड़ाम से कीचड़ के पानी में पूरा डूब जाते हैं। वहीं वीडियो बना रही उनकी पत्नी जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

तेजी से वायरल हो रही वीडियो

तेजी से वायरल हो रही वीडियो

लुईस ने पिछले हफ्ते टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया था, जहां यह लगभग 28 मिलियन बार देखा गया और वो अब तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को देखने वाले हर एक शख्स की गारंटी से साथ हंसी फूटी होगी।वही अब उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके लोग मीम बना बना रहे हैं। वहीं अपने वीडियो के बारे में बताते हुए लुईस ने कहा कि मैं गड्ढे को पार करने के लिए कूदा और फिर उसके अंदर गया तो यह एक झटका था मेरे लिए। मुझे लगता है कि वो करीब 9 से 10 फीट गहरा हो सकता है। (नीचे देखें लुईस का वीडियो)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+