ISIS ने सऊदी अरब को दी धमकी, कहा ईरान के बाद अगला नंबर तुम्‍हारा

रियाद। ईरान की संसद पर आतंकी हमले के बाद अब आईएसआईएस ने सऊदी अरब को चेतावनी दी है। सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए आईएसआईएस ने कहा है कि अगला नंबर अब उसका ही है। आईएसआईएस से जुड़े इंटेलीजेंस ग्रुप साइट की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

ISIS ने सऊदी अरब को दी धमकी, कहा ईरान के बाद अगला नंबर तुम्‍हारा

सामने आया वीडियो

पिछले दिनों ईरान की संसद पर आतंकी हमला हुआ था। आईएसआईएस की ओर से थोड़ी ही देर बाद इस हमले की जिम्‍मेदारी ली गई थी। आईएसआईएस ने शिया आबादी वाले ईरान को इस तरह के और हमले की धमकी भी दी है। तेहरान में हमले से पहले सामने आए एक वीडियो में मास्‍क पहने हुए पांच आतंकियों को ईरान को धमकाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो में सऊदी अरब को भी धमकी दी गई है और कहा गया है कि अब अगला नंबर उसका है। वीडियो में आतंकी कह रहे हैं, 'अल्‍लाह की मंजूरी से यह ईरान में जेहादी की पहली ब्रिगेड होगी और हम अपने भाईयों, मुसलमानों से कहते हैं कि वे हमारे रास्‍ते पर चलें क्‍योंकि जो आग जली है उसे बुझने नहीं देने चाहिए, अल्‍लाह की मंजूरी है।'

घरों पर होंगे हमले

इस वीडियो के अंत में मास्‍क पहने एक आतंकी ने सऊदी अरब की सरकार को धमकी दी है। आतंकी इस वीडियो में कह रहा है, 'ईरान के बाद तुम्‍हारा नंबर आएगा। अल्‍लाह के करम से हम तुम्‍हारे घरों पर हमला करेंगे। हम किसी के एजेंट नहीं हैं। हम अल्‍लाह और उसके संदेश को माानते हैं और हम अपने धर्म की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं न कि ईरान या फिर अरब साम्राज्‍य के लिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+