जिहादियों की नई नेता बनेगी यासीन मलिक की बेटी? पाकिस्तान ने 11 साल की रजिया को बनाया नया पोस्टर गर्ल
Yasin Malik Daughter: भारत में जिहादियों की फौज भेजने वाला पाकिस्तान, जो खुद आतंकवादियों से त्रस्त हो चुका है, उसका भारत के खिलाफ जिहादियों की फौज तैयार करने से मन नहीं भरा है। अब पाकिस्तान ने भारत में सजायाफ्ता यासिन मलिक की 11 साल की बेटी, रजिया सुल्तान को अपना नया पोस्टर गर्ल बनाया है।
पाकिस्तान ने सैकड़ों-हजारों गरीब बच्चों को जिहाज की आग में झोंका और भारत के खिलाफ आतंकवाद का अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों गरीब घरों के बच्चे आतंकवादी बनकर मारे गये। लेकिन, पाकिस्तान अभी भी बाज नहीं आया है और उसने यासीन मलिक की 11 साल की बेटी को अब पोस्टर गर्ल बनाकर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा अभियान चलाने के लिए उतार दिया है।

पाकिस्तान की नई पोस्टर गर्ल
यासीन मलिक, जिसने नामालुम कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी और नामालुम कितने लोगों का कत्ल कर दिया, उसकी बेटी अब अपने पिता के नक्शे-कदम पर चल निकली है और अपनी कम उम्र और बाप-बेटी के भावनात्मक रिश्ते के सहारे वो भारत को बदनाम करने के मिशन पर चल निकली है।
जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की बेटी रजिया सुल्ताना ने कहा है, कि अगर उसके पिता को कुछ हुआ, तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे।
पाकिस्तान में अपनी मां के साथ रहने वाली रजिया सुल्तान ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है।
रजिया सुल्तान ने गुरुवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर संसद के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा, कि "आज, मेरी आवाज़ प्रधान मंत्री मोदी के लिए है, कि अगर मेरे पिता को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाया जाता है, तो मैं आपको दोषी ठहराऊंगी।"
उसने आगे कहा, कि "यासीन मलिक को मौत की सज़ा देना भारत के माथे पर कलंक है, ऐसे उपाय को लोकतांत्रिक कैसे माना जा सकता है?
रजिया सुल्तान के भाषण को बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उसकी कहानी को बाप-बेटी के रिश्ते से जोड़ रहे हैं।
रजिया सुल्तान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो कहती देखी जा रही है, कि वह सिर्फ दो साल की उम्र में अपने पिता से मिली थी। उसने कहा, कि "यासीन मलिक ने अपना पूरा जीवन कश्मीरियों के लिए समर्पित कर दिया।" मलिक की बेटी ने कहा कि वह हर वक्त अपने पिता को याद करती हैं।
जाहिर सी बात है, ये बातें भावुक हैं और पाकिस्तान, रजिया सुल्तान के इन शब्दों के सहारे कश्मीरियों के लिए नया नेता बनाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान, रजिया सुल्तान के सहारे दुनिया को दिखाना चाहता है, कि भारत ने कश्मीर में कितने जुल्म किए हैं और उसका पिता, यासीन मलिक कितना भला आदमी था।
जबकि, खुद यासीन मलिक ने टीवी पर इंटरव्यू देते हुए कहा है, कि उसने कई कत्ल किए हैं।
रजिया सुल्तान ने संयुक्त राष्ट्र और सभी मानवाधिकार संगठनों से अनुरोध किया है, कि वह अपने पिता से मिलना चाहती है और यासीन की मौत की सजा को खत्म करने की कोशिश की जाए।
आपको बता दें, कि मई में, भारत की एक अदालत ने देश की शीर्ष आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी की याचिका पर जेल में बंद कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानी यासीन मलिक को एक नोटिस जारी किया, जिसमें आतंकी फंडिंग मामले में उसके लिए मौत की सजा की मांग की गई है।
दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने 9 अगस्त को मलिक को पेश करने के लिए वारंट भी जारी किया।
जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के 57 साल के प्रमुख मुहम्मद यासीन मलिक ने सरकार द्वारा नियुक्त वकील को स्वीकार करने या आरोपों के खिलाफ खुद का बचाव करने से इनकार करने के बाद पिछले साल आतंकवाद को वित्त पोषित करने के लिए उसे दोषी ठहराया गया था।
कश्मीर में हिंसा के लिए कुख्यात यासीन मलिक
यासीन मलिका ने साल 1988 में भारत के खिलाफ हथियार उठाया था और उसके बाद कश्मीरी पंडितों के खिलाफ कश्मीर में नरसंहार अभियान चलाया गया था। हजारों की संख्या में कश्मीरी पंडितों का कत्ल कर दिया गया था।
यासीन मलिक ने सबसे पुराने कश्मीरी सशस्त्र समूह, जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का नेतृत्व किया, लेकिन 1990 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और चार साल जेल की सजा सुनाई गई।
हालांकि अपनी रिहाई के बाद, उसने सशस्त्र अभियान की निंदा की और 1994 में स्वतंत्रता-समर्थक राजनीति में शामिल हो गया, लेकिन अंदर ही अंदर वो हिंसा को समर्थन देता रहा। भारत विरोधी गतिविधियों के लिए उसे साल 2002 में एक साल की जेल की सजा भी सुनाई गई थी।
साल 2009 में यासीन मलिक पाकिस्तान की यात्रा पर गया, जहां उसने मुशाल हुसैन से शादी कर ली, जिससे उसे एक बेटी हुआ, जिसका नाम रजिया सुल्तान है, जो अब पाकिस्तान के इशारे पर भारत विरोधी अभियान में शामिल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications