एक बार फिर से शी जिनपिंग को मिली चीन की कमान, सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के चेयरमैन भी बने
नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति का पद एक बार फिर से शी जिनपिंग को मिल गया है। बुधवार को कम्युनिस्ट पार्टी की नेशनल कांग्रेस ने शी जिनपिंग को फिर से जनरल सेक्रेटरी चुना है। शी जिनपिंग प्रेसिडेंट तो होंगे ही, साथ ही वह सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के चेयरमैन भी होंगे। इसके अलावा देश की सबसे ताकतवर 7 सदस्यों वाली पोलित ब्यूरो कमेटी ने 5 नए सदस्यों के नामों की घोषणा की है। नई कमेटी में सिर्फ जिनपिंग और पीएम ली केइकांग को जगह मिली है। कमेटी में जिन नए सदस्यों को शामिल किया गया है, उनमें से अधिकतर की उम्र 60-65 साल के करीब है। उम्र से यह साफ है कि 2022 नेशनल कांग्रेस में इनमें से कोई भी जिनपिंग का उत्तराधिकारी नहीं होगा।

दोबारा प्रेसिडेंट चुने जाने से एक दिन पहले ही जिनपिंग की विचारधारा को चीन के कॉन्स्टिट्यूशन में शामिल किया गया था, जिसके बाद उन्हें देश के सर्वोच्च माओ नेताओं के बराबर ही माना जाने लगा है। जिनपिंग की उम्र इस समय 64 साल है और पीएम केइकांग की उम्र 62 साल है। नए सदस्यों में वाइस प्रीमियर वांग यांग (62) और शी जिनपिंग के चीफ ऑफ स्टाफ ली झांसू (67) को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी के वांग हुनिंग (62) और पार्टी के ही झाओ लेजी (60) को भी नई कमेटी में जगह मिली है।












Click it and Unblock the Notifications