world passport ranking 2022: बिना वीजा 60 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, पाकिस्तान की क्या है स्थिति?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने हाल ही में वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची जारी की है। इस सूची में दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्टों को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली, 20 जुलाईः हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने हाल ही में वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची जारी की है। इस सूची में दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्टों को शामिल किया गया है। इस साल की पासपोर्ट रैंकिंग 2022 के मुताबिक जापान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि भारत 87वें स्थान पर बना हुआ है। वहीं, पाकिस्तान का पासपोर्ट इस लिस्ट में नीचे से चौथे नंबर पर है।

तीन पायदान चढ़ा भारत

तीन पायदान चढ़ा भारत

तीसरी तिमाही में भारत दो पायदान नीचे गिरा है लेकिन पिछले साल की इसी अवधि से तीन पायदान ऊपर चढ़ा है। भारत 2021 में Q3 और Q4 में 90वें स्थान पर था। पासपोर्ट सूचकांक किसी एक देश के दूसरे देशों के साथ राजनयिक संबंधों की मजबूती को परिभाषित करता है। जो देश जितना अधिक दूसरों तक 'पहुंचने में आसानी' रखता है, उसकी रैंकिंग उतनी ही अधिक होती है।

60 देशों तक बिना वीजा के पहुंच

60 देशों तक बिना वीजा के पहुंच

भारत का पासपोर्ट 60 देशों तक वीजा मुक्त पहुंच प्रदान करता है। जिन देशों में भारतीयों की 'वीजा-ऑन-अराइवल' पहुंच है, उनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका जैसे एशियाई गंतव्य शामिल हैं। अफ्रीका में 21 देश ऐसे भी हैं जो भारतीय नागरिकों को आगमन पर वीजा सेवाएं प्रदान करते हैं। वहीं, ऐसा करने के लिए केवल दो यूरोपीय देश हैं।

हेनले एंड पार्टनर्स रिसर्च ने किया तैयार

हेनले एंड पार्टनर्स रिसर्च ने किया तैयार

यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया के सबसे बड़ी यात्रा जानकारी के डेटाबेस को बनाए रखता है। इसे हेनले एंड पार्टनर्स रिसर्च डिपार्टमेंट द्वारा व्यापक, चल रहे शोध द्वारा तैयार गया है। रैंकिंग के अनुसार, जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पास पूरी दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट हैं, जिनकी पहुंच अधिकांश देशों में है। जापानी पासपोर्ट 193 देशों में बिना किसी परेशानी के प्रवेश प्रदान करता है, जबकि सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दोनों ही 192 देशों में प्रवेश प्रदान करते हैं।

69वें नंबर पर चीन

69वें नंबर पर चीन

जर्मनी और स्पेन तीसरे नंबर पर हैं और इसके जरिए 190 देशों की यात्रा की जा सकती है। पासपोर्ट की टॉप रैंकिंग में ज्यादातर यूरोपियाई देश, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल है। पासपोर्ट रैंकिंग में एशिया के बाकी देशों की बात करें तो चीन 69वें नंबर पर है। चीनी पासपोर्ट रखने वाले लोग 80 देश में वीजा फ्री जा सकते हैं।

चौथी सबसे खराब पाकिस्तान की रैंकिंग

चौथी सबसे खराब पाकिस्तान की रैंकिंग

बांग्लादेश को इस लिस्ट में 104 रैंकिंग दी गयी है। यहां तक कि उत्तर कोरिया का पासपोर्ट भी पाकिस्तान से मजबूत है। उत्तर कोरिया की रैंकिंग 105 है। यहां के नागरिक 40 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। रूस की रैंकिंग 50 और श्रीलंका की रैंकिंग 103 है। पाकिस्तान इस लिस्ट में 196वें नंबर पर है। दुनिया के सिर्फ 32 देश ऐसे हैं जहां पाकिस्तानी बिना वीजा या फिर वीजा ऑन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+