धरती हिली, समंदर उफना! रूस में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका, समुद्र तट से दूर रहने की अपील

Russia Earthquake July 2025: रविवार को रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर समुद्र में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप अब वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। भूकंप के झटकों के तुरंत बाद रूस और हवाई के कई हिस्सों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया। यूएस नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसे 6.7 तीव्रता का भूकंप बताया था। बाद में यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी तीव्रता को 7.4 बताया।

Russia Earthquake July 2025
(AI Generated Image)

एक ही क्षेत्र में पांच भूकंप, केवल एक पर सुनामी की चेतावनी

USGS के अनुसार, कमचटका क्षेत्र में अब तक कुल 5 भूकंप आ चुके हैं, जिनमें से सभी की गहराई 10 किलोमीटर रही। हालांकि, इन सभी में से केवल 7.4 तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

यूएसजीएस का कहना है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (186 मील) के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। यह क्षेत्र प्रशांत महासागर में स्थित है और पास ही पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर है, जिसकी आबादी लगभग 1.8 लाख है।

ये भी पढ़ें दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, NDRF ने जारी की सलाह, जानिए Earthquake के Do's और Don't

समुद्र तट से दूर रहने की अपील

रूस के आपातकाल मंत्रालय ने भी सबसे बड़े भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए तटीय इलाकों के निवासियों से समुद्र तट से दूर रहने की अपील की थी। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की हानि या जनहानि की सूचना नहीं मिली है और मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल नागरिकों को निकाले जाने की कोई योजना नहीं है। सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया कि कम आबादी वाले कमांडर द्वीपों के अलेउत्स्की ज़िले में 60 सेंटीमीटर तक की लहरें पहुंच सकती हैं।

वहीं, पूर्वी कमचटका के उस्त-कमचात्स्की क्षेत्र में 40 सेंटीमीटर तक की लहरें आ सकती हैं और सबसे घनी आबादी वाला पेट्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की शहरी क्षेत्र - जो इस प्रायद्वीप की राजधानी भी है - वहां 15 सेंटीमीटर तक की हल्की लहरें महसूस की जा सकती हैं। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए, जिनमें एक 6.7 तीव्रता का भूकंप भी शामिल था। यूएसजीएस (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र कमचटका की राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से 140 किलोमीटर पूर्व में था।

कमचटका प्रायद्वीप में अब सुनामी का कोई खतरा नहीं है- PTWC

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (Pacific Tsunami Warning Center - PTWC) ने कहा है कि रविवार को समुद्र में आए पांच शक्तिशाली भूकंपों के बाद कमचटका प्रायद्वीप में अब सुनामी लहरों का कोई खतरा नहीं है। इनमें सबसे बड़ा भूकंप 7.4 तीव्रता का था। PTWC ने शुरुआत में बड़े सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की थी, लेकिन बाद में इसे कम तीव्रता पर डाउनग्रेड कर दिया और अंततः कहा कि अब सुनामी का खतरा पूरी तरह समाप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें Earthquake Delhi: दिल्ली में क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? दिल्लीवासियों के लिए कितना है खतरा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+