दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, NDRF ने जारी की सलाह, जानिए Earthquake के Do's और Don't

Delhi Earthquake Do's and Dont's: गुरुवार की सुबह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अचानक धरती हिलने लगी। भूकंप के इन झटकों से लोग घबरा गए और घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटके ज्यादा देर तक नहीं रहे, लेकिन लोगों के बीच डर का माहौल साफ दिखा।

भूकंप के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने दिल्ली वालों के लिए जरूरी सलाह जारी की। इसमें बताया गया कि भूकंप से पहले, भूकंप के दौरान और उसके बाद क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना जरूरी है।

Delhi Earthquake Do s and Don t

भूकंप से पहले क्या करें

  • घर की जांच कराएं: किसी इंजीनियर से घर की बनावट की जांच कराएं कि वह भूकंप झेल सकता है या नहीं।
  • दीवारों की दरारें ठीक कराएं: घर की दीवारों और छतों में अगर गहरी दरारें हैं तो तुरंत मरम्मत करवाएं।
  • भारी सामान नीचे रखें: अलमारी और शेल्फ को दीवार से अच्छी तरह जोड़ें और भारी चीजें नीचे रखें।
  • इमरजेंसी बैग तैयार रखें: दवाइयां, पानी, टॉर्च, कुछ खाना और जरूरी कागजात एक बैग में रखें।
  • परिवार के लिए प्लान बनाएं: किसी आपात स्थिति में सभी परिवार वाले कहां मिलेंगे, इसकी योजना बना लें।

"ड्रॉप - कवर - होल्ड" की तकनीक सीखें: यह तरीका आपकी जान बचा सकता है।
ये भी पढ़ें: Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 10 सेकंड में दहशत का आलम, घर-दफ्तर छोड़कर भागे लोग

भूकंप के समय क्या करें

  • शांत रहें और दौड़ें नहीं: घबराहट से हादसा हो सकता है।
  • टेबल के नीचे छिप जाएं: फौरन नीचे झुकें, सिर ढकें और टेबल या किसी मजबूत चीज़ को पकड़ लें।
  • झटके रुकने के बाद बाहर निकलें: लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, सीढ़ियों का ही उपयोग करें।
  • खुले में जाएं: बाहर निकलते ही इमारतों, पेड़ों और खंभों से दूर रहें।
  • अगर गाड़ी में हैं तो वहीं रुकें: खुले स्थान पर गाड़ी रोकें और अंदर ही रहें। पुल या ओवरब्रिज से दूर रहें।

भूकंप के बाद क्या न भूलें

  • टूटी इमारतों में न जाएं: गिरने का खतरा हो सकता है।
  • लिफ्ट का इस्तेमाल न करें: सिर्फ सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाएं।

अगर मलबे में फंस गए हैं तो ये करें:

  • माचिस या लाइटर न जलाएं
  • मुंह को कपड़े से ढक लें
  • पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के ठकठक करें
  • सीटी हो तो बजाएं
  • चिल्लाना सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही करें

भूलकर भी ये न करें

  • डरकर न भागें, खुद को औरों को खतरे में डाल सकते हैं
  • खिड़की या भारी चीजों के पास न खड़े हों
  • मोमबत्ती या गैस चूल्हा न जलाएं
  • कमजोर या क्षतिग्रस्त इमारत में न जाएं
  • झटके रुकने से पहले बाहर जाने की कोशिश न करें

जरूरी है तैयारी और समझदारी

भूकंप कब और कहां आएगा, यह कोई नहीं जानता। लेकिन थोड़ी सी तैयारी और सही जानकारी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है। सरकार और राहत एजेंसियों की सलाह को मानें और हर वक्त सतर्क रहें।
ये भी पढ़ें: Earthquake: जम्मू-कश्मीर में कांप उठी धरती, इस बार गोलियों ने नहीं भूकंप ने दहलाया, जानें क्या हुआ हाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+