चीन को पाकिस्तान प्रेम पड़ा महंगा, दो ट्रक आग के हवाले, चार मजदूर अगवा, जानिए किसने दिया अंजाम?

World News In Hindi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जारी तनाव के बीच। चीन को बड़ा झटका लगा है। बलोच नागरिकों ने पाकिस्तान और चीन की निर्माण कंपनियों के ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कंस्ट्रक्शन साइट पर दो ट्रकों में आग लगी हुई है।

World News In Hindi

सीपेक (CPEC) रोड के नजदीक की घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलोच नागरिकों ने सीपेक (CPEC) रोड के नजदीक अलबथ क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन की निर्माण कंपनियों के ट्रकों को आग के हवाले कर दिया है। यह घटना नोश्की-खारान मार्ग पर हुई। साथ ही 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है।

सीपेक परियोजनाओं को लेकर नाराज हैं लोग

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों में सीपेक परियोजनाओं को लेकर लंबे समय से असंतोष है, क्योंकि उनका आरोप है कि इन विकास योजनाओं से उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा, बल्कि उनके संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। इस को लेकर समय-समय पर स्थानीय लोग प्रदर्शन करते रहते हैं।

BLA ने पाकिस्तान के सरकारी इमारत में लगाई आग

वहीं IANS न्यूज एजेंसी की मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की फतेह स्क्वाड ने बलूचिस्तान के हालात जिले के मंगोचर क्षेत्र में एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया और क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया।

ये भी पढ़ें Pahalgam Terror: पहलगाम हमले के जवाब को लेकर नेवी, आर्मी और एयरफोर्स के चीफ की क्या चल रही तैयारी? PM को बताया

सरकारी इमारतों पर कब्जा और आगजनी

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हथियारों से लैस BLA के आतंकियों ने मंगोचर बाजार में प्रवेश कर राष्ट्रीय डाटाबेस एवं पंजीकरण प्राधिकरण (NADRA), न्यायिक परिसर और नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान समेत कई सरकारी इमारतों पर कब्ज़ा कर लिया और उन्हें आग लगा दी है।

कैदियों की रिहाई और पुलिसकर्मियों का अपहरण

इस हमले के बाद एक और बड़ी घटना सामने आई जब BLA आतंकियों ने मंगोचर इलाके में गडानी जेल से क्वेटा ले जाए जा रहे कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन को रोक लिया। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने कम से कम 10 कैदियों को रिहा कर दिया और 5 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।

ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: बिलावल भुट्टो पर भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, इमरान खान पर भी शिकंजा , क्या है मामला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+