World's Most Expensive Divorce: बस 5 करोड़ में सलटा चहल और धनश्री का मामला, ये हैं दुनिया के सबसे महंगे तलाक

World's Most Expensive Divorce: इस वक्त भारत के स्टार क्रिकेटर यदुवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबर चारों ओर चर्चा में है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों की तालाक की याचिका पर गुरुवार (20 मार्च) को केस को फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया।वहीं चहल ने धनश्री वर्मा को 4.78 करोड़ रुपए की परमानेंट एलिमनी देने पर सहमति जताई है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके द्वारा दिए जाने वाले एलिमनी अमाउंट को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का मानान है कि चहल ने कुछ ज्यादा ही पैसा दे दिया तो कुछ लोगों का मानना है कि चहल सस्ते में निपट गए।आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे मंहगे तलाक के बारे में बताएंगे, जब पति-पत्नी अलग होने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी है

World s Most Expensive Divorce

बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स (Bill Gates and Melinda Gates)

माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्ल और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स के बीच साल 2021 में तलाक हुआ। दोनों ने अपने 27 साल की शादी के बाद 3 मई 2021 को तलाक लेने का ऐलान किया था।

इस तलाक में बिल गेट्स ने मिलिंडा को लगभग 73 अरब डॉलर रुपए दिए। फोर्ब्स मैंगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेलिंडा को अलग-अलग कंपनियों के कम से कम 6.3 अरब डॉलर के शेयर मिले थे।

एलेक विल्डनस्टीन और जेसलिन विल्डनस्टीन (Alec Wildenstein and Jessalyn Wildenstein)

फ्रेंच और अमेरिकन बिजनेस मैन और आर्ट डीलर एलेक विल्डनस्टीन ने अपनी पत्नी जेसलिन विल्डनस्टीन से साल 2021 में अलग होने का फैसला किया था। शादी के 21 साल बाद हुए तलाक में एलेक विल्डनस्टीन को 3.8 अरब डॉलर गुजारा भत्ता देना पड़ा।

जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट (Jeff Bezos and MacKenzie Scott)

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमेजन(Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच साल 2019 में तलाक हुआ। वहीं इस तलाक के बाद जेफ बेजोस ने अपनी पत्नी को अमेजन के 4 फीसदी शेयर दिए थे, जिनकी कीमत 38 अरब डॉलर से ज्यादा थी।

ये भी पढ़ें Chahal Dhanashree: क्या होता है कंपैटिबिलिटी इश्यू, जिसके कारण तलाक की दहलीज पर पहुंचा चहल-धनश्री का रिश्ता

बर्नी एक्लेस्टोन और स्लाविका रैडिक (Bernie Ecclestone and Slavica Radic)

ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल बर्नी एक्लेस्टोन और उनकी पत्नी स्लाविका रैडिक की तलाक के बाद दिए गए एलिमनी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। इस तलाक के बाद फॉर्मूला वन के पूर्व बॉस और ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नी एक्लेस्टोन ने तलाक के बाद स्लाविका रैडिक को 1.2 अरब डॉलर रुपए दिए। जिसेक बाद स्लाविका रैडिक दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई थी।

रूपर्ट मिर्डोक और मारिया तोर्व (Rupert Murdoch and Maria Torv)

31 साल की शादी के बाद मीडिया मुगल रूपर्ट मिर्डोक ने अपनी पत्नी मारिया तोर्व से तलाक लिया था। इस अलगाव के लिए रूपर्ट मिर्डोक ने मारिया तोर्व को 1.7 अरब डॉलर दिए थे।

ये भी पढ़ें Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: क्या वो बच्चा है, 'गोल्ड डिगर' से शादी क्यों की? चहल की किसने लगाई क्लास?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+