Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: क्या वो बच्चा है, 'गोल्ड डिगर' से शादी क्यों की? चहल की किसने लगाई क्लास?
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: आखिरकार लंबे वक्त से चल रही सारी अफवाएं सही साबित हो गईं और मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर फैमिली कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है। युजवेंद्र के वकील नितिन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
मालूम हो कि गुरुवार को चहल और धनश्री अलग-अलग कोर्ट में पहुंचे थे और उनके वकील भी उनके साथ में थे। बार एंड बेंच वेबसाइट के मुताबिक हाईकोर्ट ने इस केस में 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड भी क्लोज कर दिया है।

लेकिन युजवेंद्र और धनश्री के तलाक से फैंस काफी दोनों दुखी हैं तो वहीं जिस दिन से दोनों तलाक की खबरें सामने आईं उस दिन से लगातार धनश्री वर्मा ट्रोल की जा रही हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें "गोल्ड डिगर" तक कहा लेकिन इसी बीच कोई ऐसा भी था जिसने धनश्री को खुलकर सपोर्ट किया और ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास भी लगाई।
क्या वो दूध पीता बच्चा है, गोल्ड डिगर से शादी क्यों की?(Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma)
यहां बात हो रही है सोशल मीडिया influencer और टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद की, जिन्होंने कहा कि 'हमारे देश में क्रिकेटर्स को भगवान माना जाता है, वो तो कुछ गलत कर ही नहीं सकता है, क्या वो दूध पीता बच्चा है? क्यों हमेशा रिलेशन टूटने का कारण महिला को समझा जाता है। हर कोई बस कयास लगा रहा है लेकिन सच्चाई किसी को पता नहीं है और बिना सोचे समझे ही सबकुछ बोला जा रहा है।'
'डांस करने वाली के पास पैसा नहीं होता' (Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma)
' लोग सोच लेते हैं कि डांस करने वाली के पास पैसा नहीं होता, अगर क्रिकेटर ने उससे शादी की थी तो उसे भी पता होगा ना कि वो 'गोल्ड डिगर' है या नहीं, अगर वो ये जानते हुए उससे प्यार कर रहा था तो उसे मालूम होगा ना कि एक दिन तो ये होना ही था।'
धनश्री और युजवेंद्र ने दिसंबर 2020 में शादी की थी (Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma)
आपको बता दें कि धनश्री और युजवेंद्र ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। मशहूर डांस शो 'झलक दिखला जा-11' मे धनश्री ने कहा था कि 'कोविड के दौरान चहल ने उन्हें ऑन लाइन डांस के लिए संपर्क किया था और फिर दोनों मिलने लगे और इसी दौरान दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई थी।'
जून 2022 से अलग रह रहे थे चहल-धनश्री
लेकिन इसके दो साल बाद दोनों को लेकर खबरें सामने आईं कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं है और तलाक की खबरें आने लग गईं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे जून 2022 से अलग रह रहे थे। हालांकि तलाक के बारे में धनश्री और चहल ने अभी तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा।
चहल का नाम आरजे महविश के साथ जोड़ा जा रहा
लेकिन इस दौरान धनश्री का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा तो वहीं इन दिनों चहल का नाम भी आरजे महविश के साथ जोड़ा जा रहा है। दुबई में क्रिकेट स्टेडियम के अलावा उन्हें हाल ही में एक होटल में साथ देखा गया था, जिसके बाद से इनके अफेयर की चर्चाएं गर्म है। फिलहाल दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते पर कुछ कहा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications