दुनिया का सबसे गर्म दिन 21 जुलाई, औसत वैश्विक तापमान पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर, रिपोर्ट में बड़ा दावा

ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) का व्यापक असर पर अब पूरे भूमंडल पर देखा जा सकता है। 21 जुलाई को कई देशों में पारा अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा। इस बीच वैश्विक स्तर लगातार तापमान के परिवर्तन पर नजर रखने वाली एजेंसी की एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया। एजेंसी ने अपने विश्लेषण में कहा कि 21 जुलाई दुनिया के लिए ऐसा पहला दिन तक जब पृथ्वी का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर तक पहुंच गया। इस दिन औसत तापमान पिछले कई वर्षों के तुलना में अधिक दर्ज किया गया।

पिछले हफ्ते रविवार यानी 21 जुलाई को वैश्विक औसत सतही हवा का तापमान 17.09 डिग्री सेल्सियस (62.76 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक पहुंच गया। जबकि पिछले वर्ष जुलाई महीने में औसत वैश्विक तापमान 17.08 डिग्री सेल्सियस (62.74 फ़ारेनहाइट) दर्ज किया। लेकिन इस बार एक बार फिर औसत तापमान में वृद्धि देखी गई।

World hottest day is July 21

रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले सप्ताह में हीटवेव ने संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और रूस के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया। कॉपरनिकस ने रॉयटर्स ने कहा कि 21 जुलाई को इस बार दैनिक औसत तापमान का पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

दुनिया में बढ़ तापमान को लेकर आगाह करते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि 2024 रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से 2023 को सबसे गर्म वर्ष के रूप में पछाड़ सकता है। दरअसल, जलवायु परिवर्तन और अल नीनो प्राकृतिक मौसम घटना के चलते इस बार तापमान में काफी वृ्द्धि देखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+